सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

AMBULANCE AWARENESS


[2/9, 01:13] Dr.J.k Pandey: जब मरीज हॉस्पिटल में भर्ती रहकर इलाज करा रहा होता है और उसके स्वास्थ में कोई सुधार नहीं होता है तथा उसके इलाज के लिए जरूरी सुविधा हॉस्पिटल में नहीं मिल पाती तब मरीज को हायर सेंटर के लिए रेफर किया जाता है जिसमे मरीज के जरूरत के हिसाब से सम्बुलेन्स की जरूरत पड़ती है तब मरीज के परिजन का दायित्व बनता है की एम्बुलेंस कैसे मिले उसकी व्यवस्था कैसे की जाये कौन सी एम्बुलेंस की जाये जिससे मरीज सही सलामत हायर सेंटर पहुंच जाये मरीज के परिजन को निम्न बातों का ध्यान रखते हुए एम्बुलेंस की व्यवस्था करनी चाहिए जिससे वो परेशानियों से बच सकता है

[2/9, 01:19] Dr.J.k Pandey: 1:सबसे पहले मरीज के परिजन को मरीज का इलाज कर रहे डॉक्टर से संपर्क कर पता कर लेना चाहिए की मेरे मरीज को कौन सी एम्बुलेंस की जरूरत है I.C.C.U.अथवा सिंपल ट्रांसपोर्टिंग एम्बुलेंस की और एम्बुलेंस की व्यवस्था कैसे करे इसके बाद एम्बुलेंस की व्यवस्था में आगे बढे

[2/9, 01:22] Dr.J.k Pandey: 2:कभी भी एजेंट के द्वारा एम्बुलेंस न करे नहीं तो आपको एम्बुलेंस महगी पड़ेगी यह मेरा खुद का अनुभव है .

[2/9, 01:26] Dr.J.k Pandey: 2:एक ही एम्बुलेंस संचालक से बात न करे बल्कि दो तीन एम्बुलेंस संचालको से बात करे तथा दूरी के हिसाब से एम्बुलेंस रेट तय करे .

[2/9, 01:30] Dr.J.k Pandey: 4:एम्बुलेंस तय करने से पहले अच्छी तरह से अम्बुलन्स की क्वालिटी के बारे में संचालक से निश्चित कर लें जैसे ऑक्सीजन की उपलब्धता मेडिकल इक्विपमेंट इमरजेंसी मेडिसिन

[2/9, 01:35] Dr.J.k Pandey: 5:एम्बुलेंस तय होने के बाद मरीज को शिफ्ट करने से पहले यह जरूर निश्चित कर ले की एम्बुलेंस चालक नशा करने वाले न हो तथा लाइसेंस धारी हो इसके साथ टेक्निशन की क्वालिफिकेशन जरूर देखले

[2/9, 01:38] Dr.J.k Pandey: ध्यान रहे एम्बुलेंस का किराया जाने तथा आने दोनों बार का लिया जाता है अतः यदि ले जाते समय मरीज की रास्ते में मौत हो जाती है तो किसी भी हालत में वापसी का किराया नहीं देना है

[2/9, 01:40] Dr.J.k Pandey: एम्बुलेंस संचालक या चालक द्वारा जबरजस्ती करने पर बराबर डायल 100की सहायता ली जा सकती है

[2/9, 01:43] Dr.J.k Pandey: इन बातो का ध्यान यदि मरीज के परिजन दे तथा अपने अधिकारों का उपयोग करना सीखे तो बहुत हद तक ठगी एवं परेशानियों से बचा जा सकता है

टिप्पणियाँ

total health ने कहा…
So important information

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैनुला क्या है?कैनुला कैसे लगाते हैं ? Cannulation in Hindi

 कैनुला कैसे लगाते हैं ? Cannulation in Hindi कैनुला क्या है? कैनुला एक पतली ट्यूब है, जिसे शरीर में नसों के जरिए इंजेक्ट किया जाता है, ताकि जरूरी तरल पदार्थ को शरीर से निकाला (नमूने के तौर पर) या डाला जा सके। इसे आमतौर पर इंट्रावीनस कैनुला (IV cannula) कहा जाता है। बता दें, इंट्रावीनस थेरेपी देने के लिए सबसे आम तरीका पेरिफेरल वीनस कैनुलेशन (शरीर के परिधीय नसों में कैनुला का उपयोग करना) है। इंट्रावीनस (नसों के अंदर) प्रबंधन का मुख्य लक्ष्य ऊतकों को नुकसान पहुंचाए बिना, सुरक्षित और प्रभावी ढंग से उपचार प्रदान करना है। जब किसी मरीज का लंबे समय तक उपचार चलता है, तो ऐसे में इंट्रावीनस थेरेपी की विशेष जरूरत पड़ती है। शोध से पता चला है कि जिन मामलों में इंट्रावीनस कैनुला की जरूरत नहीं होती है, उनमें भी इसका प्रयोग किया जाता है, जबकि कुछ मामलों में इसे टाला जा सकता है। जनरल वार्डों में भर्ती 1,000 रोगियों पर हाल ही में एक शोध किया गया, इस दौरान इन सभी मरीजों के नमूने लिए गए। अध्ययन में पाया गया कि लगभग 33% रोगियों में इंट्रावीनस कैनुला का प्रयोग सामान्य से अधिक समय के लिए किया जा रहा है। ...

डायबिटीज क्यों नहीं रुक रही? असली कारण।।

🎬 👉 “आप दवा ले रहे हो… sugar control कर रहे हो… फिर भी Diabetes क्यों बढ़ रही है? 😳 सच्चाई जानकर चौंक जाओगे!” 🎬 “India में Diabetes के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं… हर घर में कोई न कोई sugar का patient है… लेकिन सवाल है—इतनी awareness के बाद भी ये बीमारी रुक क्यों नहीं रही?” 🎬  ❌ 1. Root Cause नहीं, सिर्फ Sugar Control “हम सिर्फ sugar level कम करते हैं… लेकिन असली समस्या—insulin resistance—को ignore कर देते हैं!” ❌ 2. Lifestyle नहीं बदलते “दवा लेते हैं… लेकिन: 🍔 junk food जारी 📱 no exercise 😴 poor sleep 👉 फिर diabetes कैसे रुकेगी?” ❌ 3. Stress – Silent Killer “Stress hormones sugar को बढ़ाते हैं… लेकिन लोग इसको seriously नहीं लेते!” ❌ 4. Processed Food का जाल “Hidden sugar हर चीज में है— biscuits, bread, packaged food… 👉 unknowingly sugar बढ़ रही है!” ❌ 5. Early Detection नहीं “लोग तब test कराते हैं जब disease बढ़ चुकी होती है… 👉 pre-diabetes stage miss हो जाती है!” 🎬 💥 “Diabetes इसलिए नहीं रुक रही क्योंकि हम 👉 बीमारी को नहीं, सिर्फ numbers को treat कर रहे हैं!” 🎬 ✅ “अगर...

आर्टेरियल ब्लड गैस टेस्ट (एबीजी) - Arterial Blood Gas (ABG) in Hindi

 आर्टेरियल ब्लड गैस टेस्ट (एबीजी) - Arterial Blood Gas (ABG) in Hindi आर्टेरियल ब्लड गैस टेस्ट (एबीजी) क्या है? एबीजी टेस्ट धमनियों के रक्त की अम्लता और उनमें मौजूद कार्बन डाइऑक्साइड व ऑक्सीजन के स्तर का पता लगाने के लिए किया जाता है। इसकी मदद से यह पता लगाया जाता है, कि फेफड़े कितने अच्छे से ऑक्सीजन को खून में पहुंचा पा रहे हैं और सीओ 2 को बाहर निकाल रहे हैं। फेफड़ों की जांच करके और खून में रक्त के स्तर की जांच करके मेटाबॉलिज्म संबंधी विकारों का पता लगाया जा सकता है। इसके अलावा इन परीक्षणों की मदद से गुर्दे और फेफड़ों के कार्य की जांच की जा सकती है।  आमतौर पर एबीजी टेस्ट निम्न को मापता है: पीएच पार्शियल प्रेशर ऑफ़ ऑक्सीजन (पीएओ2) रक्त में घुला हुआ।  पार्शियल प्रेशर ऑफ़ सीओ2 (पीएसीओ2) रक्त में मौजूद।  ऑक्सीजन कंटेंट (ओ 2 सीटी) या 100 मिलीलीटर रक्त में ऑक्सीजन की मात्रा। ऑक्सीजन सेचुरेशन (ओ 2 एसएटी) या ऑक्सीजन को ले जाने में प्रयुक्त हीमोग्लोबिन का प्रतिशत। लाल रक्त कोशिकाओं में मौजूद हीमोग्लोबिन रक्त में ऑक्सीजन ले जाता है।  बाईकार्बोनेट: अम्ल-क्षार के मेटाबॉलिक घ...