सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जून 2, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बाइपोलर डिसऑर्डर क्या है?

 बाइपोलर डिसऑर्डर - Bipolar Disorder in Hind बाइपोलर डिसऑर्डर क्या है? बाइपोलर डिसऑर्डर को गहरा अवसाद (Manic Depression) कहा जाता है, जो अत्यधिक मूड स्विंग का कारण बनता है। इसमें भावोत्तेजना का उच्च स्तर (Mania या Hypomania) तथा निम्न स्तर (Depression) शामिल होता है। जब आप अवसाद ग्रस्त होते हैं, तो खुद को निराश या उदास महसूस करते हैं और ज्यादातर गतिविधियों से अपनी रुचि खो देते हैं। वहीं जब मूड दूसरी दिशा में बदलता है, तब आप खुद को जश्न और ऊर्जा से भरा महसूस कर सकते हैं। मूड में परिवर्तन साल में कुछ ही बार या फिर हफ्ते में ही कई बार हो सकता है। मूड स्विंग आम लोगों की अनुभव की तुलना में, बाइपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित लोगों में और अधिक गंभीर, कमजोर और असमर्थ कर देने वाला होता है। कुछ लोगों में मतिभ्रम (बुरे सपने देखना आदि) और अन्य लक्षण भी हो सकते हैं। उपचार के साथ, कुछ लोग इस स्थिति में अच्छे से काम या पढ़ाई आदि कर सकते हैं और एक सक्षम जीवन जी सकते हैं। हालांकि, कुछ लोग ठीक महसूस होने पर दवाइयां लेना बंद या कम कर देते हैं। कुछ अध्ययन के अनुसार, बाइपोलर डिसऑर्डर से ग्रस्त कुछ लोगों की रचनात्