सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मार्च 6, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

NORMAL DELIVERY(प्रसव )

 नॉर्मल डिलीवरी क्या होती है? योनि के जरिये प्रसव (वेजाइनल डिलीवरी) को नॉर्मल डिलीवरी भी कहा जाता है।  यह शिशु के जन्म का सबसे आम तरीका है। इसमें प्रसव अचानक ही शुरु होता है और प्रसव नलिका से होते हुए शिशु योनि के जरिये जन्म लेता है। नॉर्मल डिलीवरी के तीन चरण होते हैं, मगर क्योंकि हर महिला का प्रसव अलग होता है इसलिए डिलीवरी में लगने वाले समय में अंतर हो सकता है। यह कोई नहीं बता सकता कि आपका प्रसव कब शुरु होगा, यह कितना लंबा चलेगा या फिर आपको किसी तरह के चिकित्सकीय हस्तक्षेप की जरुरत पड़ेगी या नहीं। साथ ही, हर महिला का प्रसव का अनुभव अलग होता है और वे अपने तरीके से प्रसव पीड़ा का सामना करती हैं। कुछ महिलाओं का कहना है कि यह उनके जीवन की सबसे मुश्किल घड़ी थी। वहीं कुछ अन्य मानती हैं कि यह उतना कठिन भी नहीं था। चाहे आपका प्रसव का अनुभव दूसरों से अलग रहेगा, मगर इसके लिए खुद को तैयार करने के लिए आप काफी कुछ कर सकती हैं। शिशु के जन्म के दौरान आपके शरीर और गर्भस्थ शिशु के साथ क्या होता है, इसकी जानकारी होना पहला जरुरी कदम है। प्रसव और शिशु के जन्म के विभिन्न चरण क्या हैं? प्रसव और शिशु के जन्

PREGNANCY,(गर्भावस्था)

 प्रेगनेंसी क्या होती है? What is Pregnancy ? प्रेगनेंसी महिला के शरीर के भीतर विकासशील भ्रूण बनने की एक प्रक्रिया होती है। इस स्थिति को ओवर-द-काउंटर मूत्र परीक्षण द्वारा पहचाना जा सकता, यदि आपके परीक्षा का परिणाम सकारात्मक आता है इसका मतलब होता हिअ की आप प्रेग्ननेंट हैं। इसके अलावा ब्लड टेस्ट, अल्ट्रासाउंड, भ्रूण के दिल की धड़कन का पता लगाकर या एक्स-रे के माध्यम से भी प्रेगनेंसी की पुष्टि की जा सकती है। प्रेगनेंसी लगभग नौ महीने तक चलती है, और महिला की अंतिम मासिक धर्म (एलएमपी) की तारीख से इसे मापा जाता है। पारंपरिक रूप से प्रेगनेंसी को तीन trimesters (ट्राइमिस्टर) में विभाजित किया गया है, और यह प्रत्येक लगभग तीन महीने लंबा होता है। प्रेगनेंसी कैसे होती है? How Do People Get Pregnant in Hindi गर्भावस्था (Pregnancy in Hindi) वास्तव में एक जटिल प्रक्रिया होती है जिसमें कई चरण होते हैं। इसकी शुरुआत शुक्राणु कोशिकाओं और एक अंडे से होती है। दरअसल शुक्राणु या स्पर्म सूक्ष्म कोशिकाएं होती हैं जो पुरुष के अंडकोष में बनती हैं। वीर्य (सीमेन) बनाने के लिए स्पर्म अन्य तरल पदार्थों के साथ मिलते हैं