सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

फ़रवरी 23, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सूजन ,शोथ OEDEMA,SWELLING

 सूजन क्या है? जब शरीर के किसी अंदरूनी या बाहरी अंगों का आकार बढ़ने लगे या उनमें फैलाव आने लगे तो ये सूजन का रूप होता है। मेडिकल भाषा में सूजन को एडिमा (Edema) के नाम से जाना जाता है। सूजन आम तौर पर किसी जगह पर द्रव एकत्रित होने के परिणाम से होती है। यह जलन या दर्द के प्रति शरीर की प्रतक्रिया से भी हो सकती है। सूजन शरीर के अंदर भी हो सकती, और बाहर त्वचा को भी प्रभावित कर सकती है। ऐसी कई स्थितियां हैं जो सूजन का कारण बन सकती हैं। कीट द्वारा काटना, बीमारियां या चोट आदि लगने से त्वचा में सूजन आ सकती है। शरीर के अंदरूनी भागों में सूजन मुख्य रूप से किसी दवाई के साइड इफेक्ट या किसी गंभीर चोट के कारण आती है। अगर आपको तीव्र और अस्पष्ट सूजन अनुभव हो रही है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। खासकर अगर सूजन होने के साथ अस्पष्ट रूप से आपका वजन बढ़ रहा है और दर्द महसूस हो रहा है, तो जल्द से जल्द डॉक्टर को दिखाएं। सूजन के प्रकार - सूजन के लक्षण  सूजन के कारण सूजन से बचाव  सूजन का परीक्षण सूजन के प्रकार - Types of Swelling in Hindi सूजन (एडिमा) के कितने प्रकार हो सकते हैं? पेरिफेरल एडिमा (Perip...

कील ,मुंहासे ACNE

 मुंहासे (Acne)    मुंहासे की समस्या तब पैदा होती है जब स्किन से निकलने वाले ऑयल का उत्पादन तो बढ़ जाता है लेकिन स्किन सेल्स के फैलाव में कमी आ जाती है। इस स्थिति के कारण स्किन सेल्स ब्लॉक हो जाते हैं और उनमें मौजूद ऑयल वहीं रुक जाता है। मुंहासे जवानी के दिनों में लड़कों और लड़कियों दोनों के निकल सकते हैं और ऐसा बिल्कुल नहीं है कि 40 से 50 की उम्र में लोगों के मुंहासे नहीं आ मुंहासे क्‍या है? मुंहासे (Acne) की समस्या एक आम स्किन संबंधी समस्या है, जो किसी भी उम्र के व्‍यक्ति को परेशान कर सकती है। जिनकी स्किन ऑयली होती है उन्‍हें ये समस्‍या ज्‍यादा परेशान करती है इसलिए वो इसे ज्यादा गंभीरता से लेते हैं। बहुत से लोग सोचते हैं कि ज्यादा तला-भुना खा लेने से ये समस्या होती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये त्वचा विकार हमारी स्किन के भीतर तेल बनाने वाली ग्रंथियों और बालों के रोम (hair follicles) में सूजन आने के कारण होती है। बालों के रोम हमारी स्किन के नीचे मौजूद होते हैं।ये रोम हमारी त्वचा के भीतर मौजूद टिश्यू जैसी कई संरचनाओं से बने होते हैं, जो बालों के विकास में मदद करते हैं।...

RABIES AWARENESS

 रेबीज कौन सा रोग है? - Rabies meaning in Hindi रेबीज एक संक्रामक बीमारी है, जो मनुष्य सहित सभी प्रकार के गर्म खून वाले जीवों को प्रभावित कर सकती है। यह विकार संक्रमित जानवर की लार द्वारा प्रेषित होता है और न्यूरोट्रोपिक लाइसिसिवर्स वायरस (Neurotropic lyssavirus) के कारण होता है जो लार ग्रंथियों और केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है। वायरस संक्रमित पशुओं के काटने और खरोचने से मनुष्यों में फैलता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, दुनिया भर में हर साल 59,000 लोग रेबीज के कारण मरते हैं। उनमें से 90 प्रतिशत को रेबीज से संक्रमित कुत्ते के काटने से रैबीज हुआ होता है। भारत में, प्रत्येक वर्ष रेबीज से 18,000 से 20,000 मृत्यु होती हैं। इन मौतों में से कई बच्चे हैं, अक्सर चिकित्सा सुविधाओं कमी के कारण मर रहे हैं - जिसका अर्थ है कि उनकी मृत्यु रिकॉर्ड तक नहीं हो पाती है। एक बार जब व्यक्ति को रेबीज के संकेत और लक्षण होने शुरू हो जाते हैं, तो बीमारी लगभग हमेशा मौत का कारण बनती है। इस कारण से, जिस किसी को भी रेबीज होने का खतरा हो सकता है, उन्हें सुरक्षा के लिए रेबीज का टीका लगवा...