सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

WOMEN COMMON DISEASES






 महिलाओं को होने वाली सामान्य बीमारियां - Common diseases in women in Hindi

आइये जानते हैं कि महिलाओं में सबसे आम गंभीर बीमारियां कौन सी हैं।


ब्रेस्ट कैंसर

पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम

इंटरस्टीशियल सिस्टाइटिस

ओवेरियन और सर्विकल कैंसर

गर्भाशय फाइब्रॉएड

ब्रेस्ट कैंसर

ब्रेस्ट कोशिकाओं की अनियंत्रित बढ़ोतरी होने से महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर से ग्रसित हो सकती हैं. आमतौर पर यह लोब्यूल्स (lobules) और दुग्ध नलिकाओं (Milk ducts) में प्रवेश करके स्वस्थ कोशिकाओं पर आक्रमण करते हैं. धीरे-धीरे यह शरीर के अन्य भागों में फैलने लगते हैं. कुछ मामलों में, स्तन कैंसर स्तन के अन्य ऊतकों को भी प्रभावित करने लगता है.


इस बीमारी से ग्रसित होने पर ब्रेस्ट के आसापास या फिर स्तन पर गांठ बनने लगती है. इसके अलावा स्तन या आसपास के क्षेत्र में काफी ज्यादा दर्द, स्तन की स्किन लाल, निप्पल पर दाने जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं.




पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम

पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम महिलाओं को होने वाली एक सामान्य बीमारी है. यह ओवरी से जुड़ी समस्या है. पीसीओएस (PCOS) की वजह से महिलाओं के शरीर में हार्मोन असुंतलन की स्थिति उत्पन्न होने लगती है. पीसीओएस से ग्रसित महिलाओं के शरीर में फीमेल हार्मोन की बजाय मेल हार्मोन (एण्ड्रोजन) का स्त्राव अधिक होने लगता है. जिसकी वजह से महिलाओं के अंडाशय में कई गांठे (सिस्ट) बनने लगती हैं.


पीसीओएस (PCOS) से ग्रसित महिलाओंं को कई तरह की शारीरिक और मानसिक परेशानियों से जूझना पड़ता है. पीसीओएस से ग्रसित महिलाओं में ओवुलेशन की प्रक्रिया में रुकावट उत्पन्न होने लगती है. ओव्यूलेशन की प्रक्रिया में रुकावट की वजह से महिलाओं को प्रेग्नेंसी में काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है. इसके अलावा पीसीओएस से ग्रसित महिलाओं को टाइप-2 डायबिटीज और मोटापा बढ़ने का खतरा ज्यादा रहता है.  इसके अलावा पीसीओएस से ग्रसित महिलाओं को पेट में दर्द, पेडू में दर्द, चेहरे, छाती, पेट, अंगूठे या पैर की उंगलियों पर अत्यधिक बाल उगना, बालों का झड़ना, मुंहासे, ऑयली स्किन और डैंड्रफ, स्किन पर धब्बे जैसे लक्षण दिख सकते हैं.



इंटरस्टीशियल सिस्टाइटिस

इंटरस्टीशियल सिस्टाइटिस एक गंभीर ब्लैडर स्थिति (chronic bladder condition) है, जिसकी वजह से मूत्राशय या आसपास के  पेल्विक क्षेत्र में बार-बार असुविधा या दर्द का सामना करना पड़ता है. इस समस्या से ग्रसित लोगों में आमतौर पर मूत्राशय की दीवारों में सूजन या जलन होने लगती है. आईसी (Interstitial cystitis) किसी को भी प्रभावित कर सकता है. हालांकि, यह पुरुषों की तुलना में महिलाओं में काफी आम है.


इंटरस्टीशियल सिस्टाइटिस की समस्या होने पर आपको पेट या पेल्विक में हल्की बेचैनी, लगातार पेशाब आना, पेशाब करने की इच्छा तेज होना, पेट या पेल्विक पर दबाव महसूस होना, मूत्राशय या पेल्विक में तेज दर्द होना, पेट के निचले हिस्से में गंभीर दर्द (जो मूत्राशय के भरने या खाली होने पर तेज हो जाता है.) इत्यादि लक्षण महसूस हो सकते हैं.



ओवेरियन और सर्विकल कैंसर

ओवेरियन और सर्विकल कैंसर महिलाओं को होने वाली एक कॉमन समस्या है. कई ऐसे लोग हैं, जिन्हें ओवेरियन और सर्विकल कैंसर के बीच का अंतर पता नहीं है. सर्विकल कैंसर यूट्रस के निचले हिस्से से शुरू होता है. वहीं, ओवरियल कैंसर फैलोपियन ट्यूब (fallopian tubes) से शुरू होता है. हालांकि, दोनों स्थितियों के लक्षण लगभग समान होते हैं.  सर्विकल कैंसर में इंटरकोर्स (intercourse) के दौरान डिस्चार्ज और दर्द का सामना करना पड़ता है. वहीं, ओवेरियन कैंसर में आपको पेट में सूजन, पेट में दबाव और दर्द, बार-बार पेशाब आना, मासिक धर्म में अनियमितता और संभोग के दौरान दर्द जैसे लक्षण दिख सकते हैं.




गर्भाशय फाइब्रॉएड

महिलाओं में फाइब्रॉएड (fibroids) की समस्या बहुत ही आम है. यह एक नॉन-कैंसर ट्यूमर (noncancerous tumors) स्थिति है. शरीर में हार्मोनल बदलाव और अनुवांशिक कारणों से महिलाओं को गर्भाशय फाइब्रॉएड (Uterine fibroids) की परेशानी हो सकती है. फाइब्रॉएड (Fibroids) मांसपेशियों की कोशिकाओं और ऊतकों से बने होते हैं, जो गर्भाशय या गर्भ की दीवार और उसके आसपास बढ़ते हैं. फाइब्रॉएड की समस्या के सटीक कारणों के बारे में बताना अभी मुश्किल है. हालांकि, अधिक वजन और अनुवांशिक कारणों से फाइब्रॉएड होने का खतरा ज्यादा होता है.


पीरियड्स के दौरान काफी ज्यादा दर्द या फिर हैवी फ्लो होना, पेट के निचले हिस्से में भरा-भरा सा महसूस होना, बार-बार पेशाब आना, सेक्स के दौरान दर्द होना, कमर के निचले हिस्से में दर्द होना, प्रजनन संबंधी समस्याएं (जैसे इंफर्टिलिटी, एक से अधिक गर्भपात) जैसे लक्षण शामिल हैं.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैनुला क्या है?कैनुला कैसे लगाते हैं ? Cannulation in Hindi

 कैनुला कैसे लगाते हैं ? Cannulation in Hindi कैनुला क्या है? कैनुला एक पतली ट्यूब है, जिसे शरीर में नसों के जरिए इंजेक्ट किया जाता है, ताकि जरूरी तरल पदार्थ को शरीर से निकाला (नमूने के तौर पर) या डाला जा सके। इसे आमतौर पर इंट्रावीनस कैनुला (IV cannula) कहा जाता है। बता दें, इंट्रावीनस थेरेपी देने के लिए सबसे आम तरीका पेरिफेरल वीनस कैनुलेशन (शरीर के परिधीय नसों में कैनुला का उपयोग करना) है। इंट्रावीनस (नसों के अंदर) प्रबंधन का मुख्य लक्ष्य ऊतकों को नुकसान पहुंचाए बिना, सुरक्षित और प्रभावी ढंग से उपचार प्रदान करना है। जब किसी मरीज का लंबे समय तक उपचार चलता है, तो ऐसे में इंट्रावीनस थेरेपी की विशेष जरूरत पड़ती है। शोध से पता चला है कि जिन मामलों में इंट्रावीनस कैनुला की जरूरत नहीं होती है, उनमें भी इसका प्रयोग किया जाता है, जबकि कुछ मामलों में इसे टाला जा सकता है। जनरल वार्डों में भर्ती 1,000 रोगियों पर हाल ही में एक शोध किया गया, इस दौरान इन सभी मरीजों के नमूने लिए गए। अध्ययन में पाया गया कि लगभग 33% रोगियों में इंट्रावीनस कैनुला का प्रयोग सामान्य से अधिक समय के लिए किया जा रहा है। ...

डायबिटीज क्यों नहीं रुक रही? असली कारण।।

🎬 👉 “आप दवा ले रहे हो… sugar control कर रहे हो… फिर भी Diabetes क्यों बढ़ रही है? 😳 सच्चाई जानकर चौंक जाओगे!” 🎬 “India में Diabetes के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं… हर घर में कोई न कोई sugar का patient है… लेकिन सवाल है—इतनी awareness के बाद भी ये बीमारी रुक क्यों नहीं रही?” 🎬  ❌ 1. Root Cause नहीं, सिर्फ Sugar Control “हम सिर्फ sugar level कम करते हैं… लेकिन असली समस्या—insulin resistance—को ignore कर देते हैं!” ❌ 2. Lifestyle नहीं बदलते “दवा लेते हैं… लेकिन: 🍔 junk food जारी 📱 no exercise 😴 poor sleep 👉 फिर diabetes कैसे रुकेगी?” ❌ 3. Stress – Silent Killer “Stress hormones sugar को बढ़ाते हैं… लेकिन लोग इसको seriously नहीं लेते!” ❌ 4. Processed Food का जाल “Hidden sugar हर चीज में है— biscuits, bread, packaged food… 👉 unknowingly sugar बढ़ रही है!” ❌ 5. Early Detection नहीं “लोग तब test कराते हैं जब disease बढ़ चुकी होती है… 👉 pre-diabetes stage miss हो जाती है!” 🎬 💥 “Diabetes इसलिए नहीं रुक रही क्योंकि हम 👉 बीमारी को नहीं, सिर्फ numbers को treat कर रहे हैं!” 🎬 ✅ “अगर...

आर्टेरियल ब्लड गैस टेस्ट (एबीजी) - Arterial Blood Gas (ABG) in Hindi

 आर्टेरियल ब्लड गैस टेस्ट (एबीजी) - Arterial Blood Gas (ABG) in Hindi आर्टेरियल ब्लड गैस टेस्ट (एबीजी) क्या है? एबीजी टेस्ट धमनियों के रक्त की अम्लता और उनमें मौजूद कार्बन डाइऑक्साइड व ऑक्सीजन के स्तर का पता लगाने के लिए किया जाता है। इसकी मदद से यह पता लगाया जाता है, कि फेफड़े कितने अच्छे से ऑक्सीजन को खून में पहुंचा पा रहे हैं और सीओ 2 को बाहर निकाल रहे हैं। फेफड़ों की जांच करके और खून में रक्त के स्तर की जांच करके मेटाबॉलिज्म संबंधी विकारों का पता लगाया जा सकता है। इसके अलावा इन परीक्षणों की मदद से गुर्दे और फेफड़ों के कार्य की जांच की जा सकती है।  आमतौर पर एबीजी टेस्ट निम्न को मापता है: पीएच पार्शियल प्रेशर ऑफ़ ऑक्सीजन (पीएओ2) रक्त में घुला हुआ।  पार्शियल प्रेशर ऑफ़ सीओ2 (पीएसीओ2) रक्त में मौजूद।  ऑक्सीजन कंटेंट (ओ 2 सीटी) या 100 मिलीलीटर रक्त में ऑक्सीजन की मात्रा। ऑक्सीजन सेचुरेशन (ओ 2 एसएटी) या ऑक्सीजन को ले जाने में प्रयुक्त हीमोग्लोबिन का प्रतिशत। लाल रक्त कोशिकाओं में मौजूद हीमोग्लोबिन रक्त में ऑक्सीजन ले जाता है।  बाईकार्बोनेट: अम्ल-क्षार के मेटाबॉलिक घ...