सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ECG,(ELECTROCARDIOGRAM)

 [3/3, 08:29] Dr.J.k Pandey: ईसीजी क्या होता है?


ईसीजी (ECG) एक ऐसा टेस्ट है, जो हृदय की इलेक्ट्रिक (विद्युत) गतिविधियो को दर्ज करता है। हृदय की प्रत्येक धड़कन एक विद्युत आवेग (electrical signal) की वजह से होती है। इस आवेग से हृदय की मांसपेशियां संकुचित हो जाती है और हृदय से रक्त प्रवाहित करती है।


ECG से आपके डॉक्टर को यह पता चलेगा कि क्या -


विद्युत आवेग सामान्य, तेज, धीमा या अनियमित है।

हृदय सामान्य से बड़ा है या इसे सामान्य से अधिक कार्य करना पड़ रहा है।

हृदय की मांसपेशी को दिल के दौरे से नुकसान पंहुचा है या नहीं।

[3/3, 08:33] Dr.J.k Pandey: ईसीजी क्यों किया जाता है - What is the purpose of ECG in Hindi

इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम आपके दिल की विद्युत गतिविधि की एक तस्वीर को रिकॉर्ड करता है। लेकिन ये केवल उस वक़्त ही हो सकता है जब आपको मॉनिटर किया जा रहा हो। हालांकि, कुछ हृदय की समस्याएं आती-जाती रहती है। इन मामलों में, आपको अधिक देखभाल की आवश्यकता हो सकती है।


स्ट्रेस टेस्ट (Stress Test)


कुछ हृदय समस्याएं केवल व्यायाम के दौरान प्रकट होती हैं। तनाव परीक्षण (स्ट्रेस टेस्ट) के दौरान, व्यायाम करते समय आपका एक ईसीजी होगा। आमतौर इस परीक्षण को करने के लिए आपको ट्रेडमिल पर दौड़ने को कहा जाता है।


हॉल्टेर मॉनिटर (Holter Monitor)


होल्टर मॉनिटर आपके दिल की गतिविधि 24 से 48 घंटों तक रिकॉर्ड करता है। इस दौरान आपको डॉक्टर को अपने लक्षणों के कारण की पहचान करने में मदद करने के लिए अपनी हालत का रिकॉर्ड रखने को कहा जाता है। इलेक्ट्रॉड्स एक पोर्टेबल, बैटरी संचालित मॉनिटर है जिनको आपकी छाती पर लगाया जाता है।


इवेंट रिकॉर्डर (Event Recorder)


ऐसे लक्षण जो अक्सर नजर नहीं आते हैं, उनकी पहचान करने के लिए एक इवेंट रिकॉर्डर की आवश्यकता हो सकती है। यह होल्टर मॉनिटर के जैसा होता है, लेकिन यह आपके दिल की विद्युत गतिविधि उस समय रिकॉर्ड कर लेता है जब लक्षण सामने आते हैं। कुछ इवेंट रिकॉर्डर ऑटोमेटिकली काम करने ला जाता है जब लक्षणों का पता लगाते हैं। अन्य इवेंट रिकॉर्डर में आपको लक्षणों को महसूस करने पर एक बटन दबाना पड़ता है। 


ईसीजी से पहले - Before ECG in Hindi

ठंडा पानी पीने या अपने ईसीजी से पहले व्यायाम करने से बचें। ठंडा पानी पीने से बिजली के पैटर्न में परिवर्तन हो सकते हैं। व्यायाम आपकी हृदय गति को बढ़ा सकता है और परीक्षण के परिणाम को प्रभावित कर सकता है।


ईसीजी के दौरान - During ECG in Hindi

इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम एक जल्दी होने वाला, पीड़ा रहित और हानिरहित टेस्ट होता है। इस टेस्ट के दौरान आपको मेज पर लेटना होगा। हो सकता है कि पुरुषों के सीने के कुछ बाल काटने पड़ें। आपके सीने, टांगों और बाहों पर पैड रखे जाएंगे। पैड्स को ECG मशीन की तारों के साथ जोड़ा जाता है। जब मशीन आपकी हृदय गतिविधियो को दर्ज करती है, तब लगभग 20 सेकंड तक बिना हिले लेटे रहें। इस टेस्ट के दौरान बात नहीं करनी चाहिए। इस टेस्ट के दौरान दर्द नहीं होता है। जब यह टेस्ट पूरा हो जाता है तब तारों को हटा लिया जाता है।


टेस्ट वाले दिन किसी भी प्रकार के लोशन का उपयोग न करें। क्योंकि इससे इलेक्ट्रोड्स नामक चिपकने वाले पैड्स को अच्छी तरह से चिपकने में दिक्क्त हो सकती है। टेस्ट के दौरान ऐसी कपडे पहनने जिसमें पैड आसानी से आपके सीने पर रखा जा सकें। या इसके अलावा आप हॉस्पिटल गाउन भी पहन सकते हैं।


ईसीजी के क्या जोखिम होते हैं - What are the risks of ECG in Hindi

कुछ लोगों को त्वचा पर चकत्ते हो सकते हैं, जहां इलेक्ट्रोड लगाया जाता है।  लेकिन यह आमतौर पर इलाज के बिना ठीक हो जाते हैं।

स्ट्रेस टेस्ट के दौरान दिल का दौरा पड़ने का खतरा हो सकता है, लेकिन यह ईसीजी से नहीं बल्कि व्यायाम से संबंधित है।

ईसीजी बस आपके दिल की विद्युत गतिविधि पर नज़र रखता है। यह बिजली का उत्सर्जन नहीं करता है और पूरी तरह से सुरक्षित है।

ईसीजी के परिणाम और नॉर्मल पैटर्न - ECG Result and Normal Pattern in Hindi

इलेक्ट्रिक इक्टीविटी के पैटर्न को समझने के लिए आपके डॉक्टर ईसीजी रिकॉर्ड की जांच करते हैं। इलेक्ट्रिक इक्टीविटी ईसीजी पेपर पर ऊपर-नीचे जाती लहरों के रूप में दिखती हैं।


नॉर्मल रिजल्ट :


ईसीजी में यदि डॉक्टर को नॉर्मल पैटर्न मिलता है तो इसका मतलब है कि आपके दिल की धड़कन और लय नॉर्मल रेंज में है और आपके दिल के इलेक्ट्रिकल सिस्टम में कोई भी अनियमितता नहीं पायी गई है, किसी तरह का कोई नुकसान भी नहीं पहुंचा है।


दिल से संबंधित कई ऐसी बीमारियां हैं, जिनमें ईसीजी रिजल्ट नॉर्मल दिखाता है। इसलिए सिर्फ इलेक्ट्रिकल सिगनल्स को प्रभावित करने वाली समस्या में ही ईसीजी पैटर्न एबनॉर्मल आता है।


एबनॉर्मल रिजल्ट : 


यदि ईसीजी रिजल्ट एबनॉर्मल है तो डॉक्टर किसी बीमारी या पूर्व में रह चुकी दिल से संबंधित समस्या का निदान कर सकते हैं। कई बार उपकरण में किसी तरह की गड़बड़ के कारण भी ईसीजी रिपोर्ट एबनॉर्मल आ सकती है। यही नहीं एथलीटों (खेल-कूद की एक्टिविटी करने वाले लोगों) के ईसीजी पैटर्न भी एबनॉर्मल आ सकते हैं, इसका मतलब यह नहीं कि उन्हें दिल से जुड़ी किसी तरह की समस्या है। 


ईसीजी पैटर्न और अन्य कुछ जांच के जरिए कुछ खास तरह की बीमारियों का निदान हो सकता है -


बहुत तेज या धीमी धड़कन

अनियमित दिल की धड़कन

दिल का दौरा (दिल को रक्त की आपूर्ति करने वाली वाहिकाओं में अचानक रुकावट आने की वजह से दिल का काम करना बंद कर देना)

पूर्व में हार्ट अटैक का इतिहास

खून में सोडियम और पोटेशियम जैसे खनिजों का असंतुलन

किसी दवा का रिएक्शन होना

कार्डियोमायोपैथी (विभिन्न कारणों से हृदय की दीवारों का मोटा होना या बढ़ जाना)

दिल के वाल्व से जुड़ी समस्या

डॉक्टर किसी बीमारी के निदान के लिए ईसीजी के साथ ही कुछ अन्य जांच की सलाह दे सकते हैं। ईसीजी को लेकर किसी भी तरह के संदेह को दूर करने के लिए डॉक्टर से मिलकर उनसे इस बारे में विस्तार से चर्चा करें, ताकि आपकी हार्ट हेल्थ को बनाए रखा जा सके।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैनुला क्या है?कैनुला कैसे लगाते हैं ? Cannulation in Hindi

 कैनुला कैसे लगाते हैं ? Cannulation in Hindi कैनुला क्या है? कैनुला एक पतली ट्यूब है, जिसे शरीर में नसों के जरिए इंजेक्ट किया जाता है, ताकि जरूरी तरल पदार्थ को शरीर से निकाला (नमूने के तौर पर) या डाला जा सके। इसे आमतौर पर इंट्रावीनस कैनुला (IV cannula) कहा जाता है। बता दें, इंट्रावीनस थेरेपी देने के लिए सबसे आम तरीका पेरिफेरल वीनस कैनुलेशन (शरीर के परिधीय नसों में कैनुला का उपयोग करना) है। इंट्रावीनस (नसों के अंदर) प्रबंधन का मुख्य लक्ष्य ऊतकों को नुकसान पहुंचाए बिना, सुरक्षित और प्रभावी ढंग से उपचार प्रदान करना है। जब किसी मरीज का लंबे समय तक उपचार चलता है, तो ऐसे में इंट्रावीनस थेरेपी की विशेष जरूरत पड़ती है। शोध से पता चला है कि जिन मामलों में इंट्रावीनस कैनुला की जरूरत नहीं होती है, उनमें भी इसका प्रयोग किया जाता है, जबकि कुछ मामलों में इसे टाला जा सकता है। जनरल वार्डों में भर्ती 1,000 रोगियों पर हाल ही में एक शोध किया गया, इस दौरान इन सभी मरीजों के नमूने लिए गए। अध्ययन में पाया गया कि लगभग 33% रोगियों में इंट्रावीनस कैनुला का प्रयोग सामान्य से अधिक समय के लिए किया जा रहा है। ...

डायबिटीज क्यों नहीं रुक रही? असली कारण।।

🎬 👉 “आप दवा ले रहे हो… sugar control कर रहे हो… फिर भी Diabetes क्यों बढ़ रही है? 😳 सच्चाई जानकर चौंक जाओगे!” 🎬 “India में Diabetes के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं… हर घर में कोई न कोई sugar का patient है… लेकिन सवाल है—इतनी awareness के बाद भी ये बीमारी रुक क्यों नहीं रही?” 🎬  ❌ 1. Root Cause नहीं, सिर्फ Sugar Control “हम सिर्फ sugar level कम करते हैं… लेकिन असली समस्या—insulin resistance—को ignore कर देते हैं!” ❌ 2. Lifestyle नहीं बदलते “दवा लेते हैं… लेकिन: 🍔 junk food जारी 📱 no exercise 😴 poor sleep 👉 फिर diabetes कैसे रुकेगी?” ❌ 3. Stress – Silent Killer “Stress hormones sugar को बढ़ाते हैं… लेकिन लोग इसको seriously नहीं लेते!” ❌ 4. Processed Food का जाल “Hidden sugar हर चीज में है— biscuits, bread, packaged food… 👉 unknowingly sugar बढ़ रही है!” ❌ 5. Early Detection नहीं “लोग तब test कराते हैं जब disease बढ़ चुकी होती है… 👉 pre-diabetes stage miss हो जाती है!” 🎬 💥 “Diabetes इसलिए नहीं रुक रही क्योंकि हम 👉 बीमारी को नहीं, सिर्फ numbers को treat कर रहे हैं!” 🎬 ✅ “अगर...

आर्टेरियल ब्लड गैस टेस्ट (एबीजी) - Arterial Blood Gas (ABG) in Hindi

 आर्टेरियल ब्लड गैस टेस्ट (एबीजी) - Arterial Blood Gas (ABG) in Hindi आर्टेरियल ब्लड गैस टेस्ट (एबीजी) क्या है? एबीजी टेस्ट धमनियों के रक्त की अम्लता और उनमें मौजूद कार्बन डाइऑक्साइड व ऑक्सीजन के स्तर का पता लगाने के लिए किया जाता है। इसकी मदद से यह पता लगाया जाता है, कि फेफड़े कितने अच्छे से ऑक्सीजन को खून में पहुंचा पा रहे हैं और सीओ 2 को बाहर निकाल रहे हैं। फेफड़ों की जांच करके और खून में रक्त के स्तर की जांच करके मेटाबॉलिज्म संबंधी विकारों का पता लगाया जा सकता है। इसके अलावा इन परीक्षणों की मदद से गुर्दे और फेफड़ों के कार्य की जांच की जा सकती है।  आमतौर पर एबीजी टेस्ट निम्न को मापता है: पीएच पार्शियल प्रेशर ऑफ़ ऑक्सीजन (पीएओ2) रक्त में घुला हुआ।  पार्शियल प्रेशर ऑफ़ सीओ2 (पीएसीओ2) रक्त में मौजूद।  ऑक्सीजन कंटेंट (ओ 2 सीटी) या 100 मिलीलीटर रक्त में ऑक्सीजन की मात्रा। ऑक्सीजन सेचुरेशन (ओ 2 एसएटी) या ऑक्सीजन को ले जाने में प्रयुक्त हीमोग्लोबिन का प्रतिशत। लाल रक्त कोशिकाओं में मौजूद हीमोग्लोबिन रक्त में ऑक्सीजन ले जाता है।  बाईकार्बोनेट: अम्ल-क्षार के मेटाबॉलिक घ...