सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ANGIOGRAPHY, ANGIOGRAM

 [3/2, 17:03] Dr.J.k Pandey: एंजियोग्राफी क्या होती है और कैसे करते हैं

[3/2, 17:04] Dr.J.k Pandey: ANGIOGRAPHY DETAIL


एंजियोग्राफी क्या होती है 

एंजियोग्राफी के लिए क्या तैयारी करें? 

एंजियोग्राफी कैसे की जाती है – 

एंजियोग्राफी के बाद देखभाल –  कहा जाता है कि एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है, और शरीर के स्वस्थ होने के लिए आवश्यक है की मनुष्य का दिल स्वस्थ हो। जब हमारे दिल में या हमारे शरीर के किसी अंग में किसी प्रकार का कोई अवरोध उत्पन्न होता है या हमारा हार्ट सही प्रकार से काम नहीं करता तब उसकी जाँच करने के लिए एंजियोग्राफी की जाती है। एंजियोग्राफी एक डायग्नोस्टिक प्रोसेस है जो यह जानने के लिए की जाती है कि आपकी आर्टरी में कोई ब्लॉकेज तो नहीं है आइये जानते हैं कि कैसे की जाती है, कहाँ की जाती है और किस लिए की जाती है।


एंजियोग्राफी क्या होती है – 

एंजियोग्राफी  एक प्रकार का टेस्ट होता है जिसमे X- Ray तकनीक के द्वारा आपके शरीर विभिन्न अंगों की जाँच की जाती है। इस टेस्ट में शरीर के जिस हिस्से की जाँच करनी है उसे X-Ray के द्वारा देखा जाता है जिसके लिए उस हिस्से की ब्लड वेसेल्स में एक अपारदर्शी पदार्थ इंजेक्ट किया जाता है जिससे उस हिस्से के अंदर का सब साफ- साफ दिखाई दे।


जब X- Ray तकनीक के द्वारा आपके हार्ट के विभिन्न चैंबरों और आर्टरीज/धमनियों में एक विशेष प्रकार की दवाई या डाई को इंजेक्ट कराकर डॉक्टर आपके हार्ट के ब्लड फ्लो और ब्लड प्रेशर (10 Foods To Avoid With High Blood Pressure) को जांचते हैं और यह जांचते हैं कि आपकी कोरोनरी आर्टरीज में कोई ब्लॉकेज तो नहीं है, तो इस प्रकार के टेस्ट को कोरोनरी एंजियोग्राफी कहते हैं। इस टेस्ट को एंजिओग्राम (Angiogram) के नाम से भी जाना जाता है।


एंजियोग्राफी के लिए क्या तैयारी करें? – Preparation for Angiography in Hindi

एंजियोग्राफी (Angiography Meaning in Hindi) या एंजियोग्राम अस्पताल के कैथीटेराइजेशन लैब या कैथ लैब में की जाती है। आपकी हेल्थ केयर टीम आपको विशिष्ट बातें बताएगी और आपके द्वारा ली जाने वाली किसी भी दवा के बारे में भी आपसे बात करेगी। आमतौर पर एंजियोग्राफी (Angiography Meaning in Hindi) से पहले इन बातों का ध्यान रखना चाहिए:


एंजियोग्राफी करने से पहले अपने डॉक्टर से अच्छे से पूछ लें कि इस टेस्ट में क्या होता है और क्या क्या दवाइयां दी जाती हैं।

एंजियोग्राफी (Angiography Meaning in Hindi) टेस्ट की पूरी प्रक्रिया करीबन 1 से 2 घंटे की होती है तो उसके हिसाब से ही हॉस्पिटल आएं।

एंजियोग्राफी के लिए आते समय गहने और अन्य कीमती सामान घर पर ही निकल कर आएं।

अपने एंजियोग्राफी से पहले मध्यरात्रि के बाद कुछ भी न खाएं और न ही कुछ पीएं।

अगर आप किसी प्रकार की दवायें लेते हैं तो अपने डॉक्टर से पूछ लें कि एंजियोग्राफी से पहले उन्हें लिया जा सकता है या नहीं।

यदि आपको मधुमेह है, तो अपने डॉक्टर से पूछें कि क्या आपको अपने एंजियोग्राफी (Angiography in Hindi) से पहले इंसुलिन या अन्य ओरल मेडिकेशन लेना चाहिए या नहीं।

[3/2, 17:06] Dr.J.k Pandey: एंजियोग्राफी कैसे की जाती है – How Angiography is performed in Hindi

इस टेस्ट (Angiography in Hindi) में शरीर के जिस हिस्से की जाँच करनी है उसे X-Ray के द्वारा देखा जाता है जिसके लिए उस हिस्से की ब्लड वेसेल्स में एक अपारदर्शी पदार्थ इंजेक्ट किया जाता है जिससे उस हिस्से के अंदर का सब साफ- साफ दिखाई दे। इसके लिए टाँग के ऊपरी हिस्से या हाथ की नस में एक ट्यूब घुसाई जाती है जिसे कैथेटर कहते हैं। कैथेटर के द्वारा शरीर के उस हिस्से में डाई इंजेक्ट कराई जाती है, और जब डाई ब्लड वेसेल्स में आगे बढ़ती है तो उस समय X- Ray ले लिया जाता है। यह टेस्ट विशेष रूप से यह बताता है की शरीर के किसी हिस्से में ब्लड फ्लो और ब्लड सप्लाई अच्छे से हो रही है या नहीं।


यह टेस्ट 1-2 घंटे का होता है और टेस्ट के बाद कम से कम 4 -5 घंटे का आराम करना चाहिए। एंजियोग्राफी (Angiography Meaning in Hindi) टेस्ट पूरा होने के बाद केथेटर ट्यूब को निकल लिया जाता है और उस जगह को कुछ समय के लिए रुई से दबा दिया जाता है जिससे व्यक्ति का खून न बहे। कभी कभी डॉक्टर उस हिस्से को भरने के लिए टाँके लगा देते हैं या पट्टी या ड्रेसिंग कर देते हैं।


एंजियोग्राफी के बाद देखभाल – Caring after Angiography in Hindi

एंजियोग्राफी टेस्ट के बाद कुछ देखभाल आवश्यक होती हैं, अपने हेल्थ केयर टीम से सलाह लेने के बाद ही कोई काम करें। कुछ महत्वपूर्ण देखभाल इस प्रकार हैं-


एंजियोग्राफी (Angiography Meaning in Hindi) टेस्ट पूरा हो जाने के बाद अपने शरीर से डाई को फ्लश आउट करने के लिए जितना हो सके पानी और अन्य तरल पदार्थ पियें और थोड़ा अबश्य खायें।

अपने हेल्थ केयर टीम से पूछें की कब से पुनः आप अपनी दवाइयाँ ले सकते हैं, स्नान कर सकते हैं, और अपने सामान्य कार्य कबसे शुरू कर सकते हैं।

एंजियोग्राफी (Angiography in Hindi) के बाद कुछ दिनों तक भरी समान और कठिन कार्य करने से बचें।

एंजियोग्राफी टेस्ट के कुछ दिन तक एक्सरसाइज न करें और 5kg से ज्यादा वज़न न उठायें।

शरीर के जिस हिस्से पर कैथेटर ट्यूब लगाई जाती है उस हिस्से को जितना हो सके पानी से बचा कर रखें।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैनुला क्या है?कैनुला कैसे लगाते हैं ? Cannulation in Hindi

 कैनुला कैसे लगाते हैं ? Cannulation in Hindi कैनुला क्या है? कैनुला एक पतली ट्यूब है, जिसे शरीर में नसों के जरिए इंजेक्ट किया जाता है, ताकि जरूरी तरल पदार्थ को शरीर से निकाला (नमूने के तौर पर) या डाला जा सके। इसे आमतौर पर इंट्रावीनस कैनुला (IV cannula) कहा जाता है। बता दें, इंट्रावीनस थेरेपी देने के लिए सबसे आम तरीका पेरिफेरल वीनस कैनुलेशन (शरीर के परिधीय नसों में कैनुला का उपयोग करना) है। इंट्रावीनस (नसों के अंदर) प्रबंधन का मुख्य लक्ष्य ऊतकों को नुकसान पहुंचाए बिना, सुरक्षित और प्रभावी ढंग से उपचार प्रदान करना है। जब किसी मरीज का लंबे समय तक उपचार चलता है, तो ऐसे में इंट्रावीनस थेरेपी की विशेष जरूरत पड़ती है। शोध से पता चला है कि जिन मामलों में इंट्रावीनस कैनुला की जरूरत नहीं होती है, उनमें भी इसका प्रयोग किया जाता है, जबकि कुछ मामलों में इसे टाला जा सकता है। जनरल वार्डों में भर्ती 1,000 रोगियों पर हाल ही में एक शोध किया गया, इस दौरान इन सभी मरीजों के नमूने लिए गए। अध्ययन में पाया गया कि लगभग 33% रोगियों में इंट्रावीनस कैनुला का प्रयोग सामान्य से अधिक समय के लिए किया जा रहा है। ...

डायबिटीज क्यों नहीं रुक रही? असली कारण।।

🎬 👉 “आप दवा ले रहे हो… sugar control कर रहे हो… फिर भी Diabetes क्यों बढ़ रही है? 😳 सच्चाई जानकर चौंक जाओगे!” 🎬 “India में Diabetes के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं… हर घर में कोई न कोई sugar का patient है… लेकिन सवाल है—इतनी awareness के बाद भी ये बीमारी रुक क्यों नहीं रही?” 🎬  ❌ 1. Root Cause नहीं, सिर्फ Sugar Control “हम सिर्फ sugar level कम करते हैं… लेकिन असली समस्या—insulin resistance—को ignore कर देते हैं!” ❌ 2. Lifestyle नहीं बदलते “दवा लेते हैं… लेकिन: 🍔 junk food जारी 📱 no exercise 😴 poor sleep 👉 फिर diabetes कैसे रुकेगी?” ❌ 3. Stress – Silent Killer “Stress hormones sugar को बढ़ाते हैं… लेकिन लोग इसको seriously नहीं लेते!” ❌ 4. Processed Food का जाल “Hidden sugar हर चीज में है— biscuits, bread, packaged food… 👉 unknowingly sugar बढ़ रही है!” ❌ 5. Early Detection नहीं “लोग तब test कराते हैं जब disease बढ़ चुकी होती है… 👉 pre-diabetes stage miss हो जाती है!” 🎬 💥 “Diabetes इसलिए नहीं रुक रही क्योंकि हम 👉 बीमारी को नहीं, सिर्फ numbers को treat कर रहे हैं!” 🎬 ✅ “अगर...

आर्टेरियल ब्लड गैस टेस्ट (एबीजी) - Arterial Blood Gas (ABG) in Hindi

 आर्टेरियल ब्लड गैस टेस्ट (एबीजी) - Arterial Blood Gas (ABG) in Hindi आर्टेरियल ब्लड गैस टेस्ट (एबीजी) क्या है? एबीजी टेस्ट धमनियों के रक्त की अम्लता और उनमें मौजूद कार्बन डाइऑक्साइड व ऑक्सीजन के स्तर का पता लगाने के लिए किया जाता है। इसकी मदद से यह पता लगाया जाता है, कि फेफड़े कितने अच्छे से ऑक्सीजन को खून में पहुंचा पा रहे हैं और सीओ 2 को बाहर निकाल रहे हैं। फेफड़ों की जांच करके और खून में रक्त के स्तर की जांच करके मेटाबॉलिज्म संबंधी विकारों का पता लगाया जा सकता है। इसके अलावा इन परीक्षणों की मदद से गुर्दे और फेफड़ों के कार्य की जांच की जा सकती है।  आमतौर पर एबीजी टेस्ट निम्न को मापता है: पीएच पार्शियल प्रेशर ऑफ़ ऑक्सीजन (पीएओ2) रक्त में घुला हुआ।  पार्शियल प्रेशर ऑफ़ सीओ2 (पीएसीओ2) रक्त में मौजूद।  ऑक्सीजन कंटेंट (ओ 2 सीटी) या 100 मिलीलीटर रक्त में ऑक्सीजन की मात्रा। ऑक्सीजन सेचुरेशन (ओ 2 एसएटी) या ऑक्सीजन को ले जाने में प्रयुक्त हीमोग्लोबिन का प्रतिशत। लाल रक्त कोशिकाओं में मौजूद हीमोग्लोबिन रक्त में ऑक्सीजन ले जाता है।  बाईकार्बोनेट: अम्ल-क्षार के मेटाबॉलिक घ...