सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

DIPRESSION AND HOMOEOPATHY

 [3/12, 09:25] Dr.J.k Pandey: अवसाद (डिप्रेशन) की होम्योपैथिक दवा और इलाज - 


अवसाद एक मानसिक स्थिति है, जिसमें लगातार या लंबे समय तक उदासी और दिन-प्रतिदिन के कार्यों में रुचि की कमी होना शामिल है। इसके अलावा समाज में उठने-बैठने और बातचीत करने का मन नहीं करना भी अवसाद के लक्षण हैं। अवसाद में न केवल दैनिक कार्य करने की क्षमता खराब होती है, बल्कि इससे स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं। इसकी वजह से मरीज का आहार अनियमित हो जाता है और यह स्थिति व्यक्ति को नशे की ओर धकेलने लगती है। 


फिलहाल अवसाद का इलाज मौजूद है, लेकिन जब इसे नजरअंदाज कर दिया जाता है, तो स्थिति गंभीर हो जाती है। इसमें व्यक्ति खुद को नुकसान पहुंचाता है और कुछ मामलों में आत्महत्या जैसा कदम भी उठा सकता है। इसके सामान्य कारणों में अचानक होने वाली कोई दुखद घटना, आघात या तनाव शामिल हैं।


डिप्रेशन के इलाज के लिए होम्योपैथी कई तरह के विकल्प प्रदान करती है। यह अवसाद के हल्के मामले (जहां आत्महत्या के विचार नहीं आते) में विशेष रूप से सहायक है। होम्योपैथिक दवा हमेशा छोटी खुराक में दी जाती है, जो मस्तिष्क के विभिन्न केमिकल्स को सक्रिय करके इस स्थिति का इलाज करती है।


होम्योपैथी खुराक और उपाय का विकल्प काफी हद तक व्यक्ति द्वारा दिखाए गए स्थिति और लक्षणों पर निर्भर करता है। अवसाद के उपचार के लिए नियोजित कुछ सबसे आम दवाओं में आर्सेनिक एल्बम, कोक्यूलस इंडिकस, इग्नाटिया अमारा, कैलियम फास्फोरिकम और नैट्रियम म्यूरिएटिकम शामिल हैं।

[3/12, 09:25] Dr.J.k Pandey: अवसाद के लिए होम्योपैथिक दवाएं - Depression ki homeopathic medicine

एकोनिटम नेपेलस

सामान्य नाम : मॉन्कशूद

लक्षण : एकोनिटम नेपेलस उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है, जिन्हें दर्द और भय की समस्या होती है। सबसे आम लक्षण, जिसमें यह दवा सहायक है :


चिंता

मृत्यु का भय

डर या जल्द मरने की चिंता के कारण अत्यधिक दुखी होना

एग्नस कैस्टस

सामान्य नाम : चेस्ट ट्री

लक्षण : एग्नस कैस्टस अक्सर उन रोगियों को दिया जाता है, जो दैनिक जीवन के लगभग हर पहलू में बेचैन या अशांत रहते हैं। यह उपाय निम्नलिखित लक्षणों में भी असरदार है :


मरने का डर

एम्नीशिया (याद्दाश्त की कमी का एक रूप)

लगातार चिंता की स्थिति

सायकियाट्रिक पोस्टपार्टम सिंड्रोम

पोस्टपार्टम साइकोसिस के मामले में एग्नस कैस्टस को प्राथमिक दवा के रूप में पेश किया गया था, जिसे व्यवहार्य और सुरक्षित पाया गया, जो स्थिति का पूर्ण इलाज करता है।


आर्सेनिकम एल्बम

सामान्य नाम : आर्सेनियस एसिड / आर्सेनिक ट्राईऑक्साइड

लक्षण : आर्सेनिकम एल्बम उन लोगों के लिए अच्छी तरह से अनुकूल है जो अवसाद व संबंधित लक्षणों से अस्थायी राहत के लिए तम्बाकू का सेवन करते हैं। इसके अलावा यह कुछ अन्य लक्षणों से भी राहत देता है :


बेचैनी

आत्मघाती विचार

मतिभ्रम

थकावट

साहस की कमी

अकेले होने या मरने का डर

न बुझने वाली प्यास

चिंता के कारण अत्यधिक पसीना और ठंड लगना

आर्सेनिकम एल्बम नशीले पदार्थों की लत को रोकने में भी मदद कर सकता है।


एपिस मेलिफिका

सामान्य नाम : हनी बी

लक्षण : एपिस मेलिफिका का उपयोग ज्यादातर त्वचा पर डंक या किसी सूजन को ठीक करने के लिए किया जाता है। हालांकि, इसका उपयोग अवसाद के निम्नलिखित लक्षणों के उपचार के लिए भी किया जाता है :


स्पष्ट रूप से सोचने में असमर्थता

ईर्ष्या जैसी तेज भावना

भयभीत होना

उदास

किसी विशेष कार्य पर ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई

चिंता

शोक

बेलाडोना

सामान्य नाम : नाइटशेड

लक्षण : बेलाडोना तंत्रिका तंत्र में विभिन्न हिस्सों पर कार्य करता है, विशेष रूप से उन हिस्सों पर जो संवेदनाओं और भावनाओं को प्रभावित करने वाले हार्मोन का उत्पादन करती हैं। बेलाडोना का उपयोग करने वाले कुछ प्रमुख लक्षण निम्नलिखित हैं :


दृश्य मतिभ्रम

रोष

उत्साह

फड़कन

संवेदनाओं में वृद्धि जिस कारण बेचैनी होती है (जैसे आवाज तेज सुनाई देना या महक तेज आना)

बेलाडोना को अक्सर स्थिति की गंभीरता के कारण हाई पोटेंशी (ज्यादा प्रभावशाली रूप) में निर्धारित किया जाता है।


कोक्यूलस इंडिकस

सामान्य नाम : इंडियन कॉकल

लक्षण : कोक्यूलस इंडिकस उन लोगों के लिए निर्धारित किया जाता है जो अवसाद के दौरान उतावले हो जाते हैं। यह उपाय निम्नलिखित लक्षणों को दूर करने में मदद करता है :


पछतावा के बारे में ज्यादा सोचना 

दुखद विचार

अंदर से खालीपन महसूस होना

मन की बात कहने में असमर्थता

करीबियों की भलाई के बारे में सामान्य से अधिक चिंता करना

इग्नेशिया अमारा

सामान्य नाम : सेंट इग्नेटियस बीन

लक्षण : इग्नेशिया अमारा अक्सर हिस्टीरिया की स्थिति में निर्धारित की जाती है, जहां व्यक्ति भावनाओं को अच्छी तरह से समझ नहीं पाता है और आवेग से जवाब देता है। सामान्य लक्षण जिसके लिए यह दवा निर्धारित की गई है, उसमें शामिल हैं :


उदासी या निराश होना

संवाद करने में असमर्थता

असहनीय दुख

यदि ऊपर दिए गए लक्षण हैं तो इस दवा को हाई पोटेंशी (ज्यादा प्रभावशाली रूप) में देने की जरूरत है।


कैलियम ब्रोमैटम

सामान्य नाम : ब्रोमाइड ऑफ पोटाश

लक्षण : यह उपाय उन लोगों के लिए निर्धारित है जिनमें मानसिक संतुलन की कमी है। इससे निम्नलिखित लक्षणों का भी इलाज किया जा सकता है :


बात करने में असमर्थता

भ्रम या मतिभ्रम

नैतिक कमी महसूस करना

लोगों और भगवान के साथ जुड़ाव महसूस नहीं करना

बहिष्कृत महसूस करना

कैलियम फास्फोरिकम

सामान्य नाम : फॉस्फेट ऑफ पोटेशियम

लक्षण : कैलियम फास्फोरिकम को अक्सर मन से संबंधित स्थितियों के लिए सबसे प्रभावी उपाय माना जाता है। इसका उपयोग निम्नलिखित लक्षणों को ठीक करने के लिए किया जाता है :


काउंसलिंग थेरेपी के बावजूद अवसाद का गंभीर रूप 

रात को डरना

समाज से दूरी बनाना

नैट्रियम म्यूरिएटिकम

सामान्य नाम : क्लोराइड ऑफ सोडियम

लक्षण : नैट्रियम म्यूरिएटिकम उन लोगों के लिए निर्धारित किया जाता है जो नमक के अत्यधिक सेवन के कारण विभिन्न लक्षणों से पीड़ित होते हैं। यह अतिरिक्त नमक शरीर के अंदर रसायनों की संरचना को बदल सकता है, जिससे कई स्वास्थ्य स्थितियों पैदा हो सकती हैं। लंबे समय से चली आ रही बीमारी से निराश होने पर अवसाद के लक्षण सामने आ सकते हैं। यह उपाय निम्न​लिखित लक्षणों को ठीक करने में असरदार है : 


मनोवैज्ञानिक स्थितियों के परिणामस्वरूप रोगों का प्रतिकूल प्रभाव

लंबे समय तक एक खतरनाक बीमारी का सामना करने से क्रोध और शोक

सांत्वना खोजने की प्रवृत्ति और अक्सर रोने या हंसते हुए भावुक दिखाई देना

फास्फोरस

सामान्य नाम : फॉस्फोरस

लक्षण : इस उपाय को निम्नलिखित लक्षणों के उपचार के लिए सलाह दी जाती है :


इच्छाशक्ति में कमी

मृत्यु का भय

बहुत आसानी से और अप्रासंगिक यानी बेतुकी या बेमतलब की चीजों से परेशान होना

आनंद और शोक दोनों की अनियंत्रित भावनाएं

पिक्रिकम एसिडम

सामान्य नाम : ट्रिनिट्रोफेनोल

लक्षण : पिक्रिकम एसिडम या ट्रिनिट्रोफेनोल अक्सर मस्तिष्क या रीढ़ की हड्डी की स्थिति से पीड़ित रोगियों के लिए निर्धारित किया जाता है। इससे निम्नलिखित लक्षणों को ठीक करने में मदद मिलती है :


इच्छाशक्ति की कमी

ज्यादातर समय अत्यधिक थकान महसूस करने के कारण दिन-प्रतिदिन की गतिविधियो में रुचि न लेना

होम्योपैथी के अनुसार अवसाद रोगी के लिए आहार और जीवन शैली में बदलाव - homeopathy ke anusar Depression ke liye khanpan aur jeevan shaili me badlav

होम्योपैथिक उपचार से ज्यादा से ज्यादा लाभ पाने के लिए, डॉक्टर अपने रोगियों को निम्नलिखित आहार और जीवनशैली में बदलाव का सुझाव देते हैं:


क्या करना चाहिए


भोजन के संबंध में रोगी को उसकी पसंद के अनुसार खाना देना चाहिए, इससे वे अस्थायी राहत प्राप्त करते हैं।

व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ आसपास का वातावरण साफ रखें। चुस्त और स्वच्छ वातावरण का मूड और भावनाओं पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

रोगी के हर सकारात्मक कार्य की सराहना की जानी चाहिए और उसे आगे बढ़ने के लिए उसकी रुचि और इच्छा विकसित करने में मदद करनी चाहिए।

क्या नहीं करना चाहिए


अत्यधिक कैफीन, शराब या किसी अन्य दवा का सेवन करने से बचना चाहिए।

मरीज को अनावश्यक और अप्रासंगिक विषयों के बारे में सोचने से बचना चाहिए, इससे स्थिति बिगड़ सकती है।

होम्योपैथिक उपचार के दौरान, अत्यधिक मसालेदार या खट्टे आहार से बचना चाहिए क्योंकि यह दवाओं के असर को प्रभावित कर सकते हैं।

तेज असर करने वाली दवाओं, महक वाले खाद्य पदार्थ, इत्र, साबुन आदि से बचा जाना चाहिए क्योंकि वे अक्सर माइग्रेन और जलन पैदा करते हैं।

अवसाद के लिए होम्योपैथिक दवाएं और उपचार कितने प्रभावी हैं - Depression ke liye homeopathic medicine kitni effective hai

होम्योपैथिक उपचार अवसाद को खत्म करने में कारगर है। खासबात यह है कि इसके साथ किसी एंटीडिप्रेसेंट लेने की भी जरूरत नहीं है। इस स्थिति में होम्योपैथी दवाएं कितनी असरदार है इसी को लेकर एक स्टडी की गई थी। इसमें अवसाद से ग्रस्त ऐसे 566 रोगियों को शामिल किया गया था जिन्होंने अवसाद में होने की खुद से जानकारी दी थी। अध्ययन में पाया गया कि पारंपरिक या प्रमाणित देखभाल की तुलना में होम्योपैथिक उपचार ने बेहतर परिणाम दिए।


'जर्नल ऑफ कंप्लीमेंट्री एंड अल्टरनेटिव मेडिसिन' में प्रकाशित एक अध्ययन से पता चला है कि जिन लोगों ने होम्योपैथी ट्रीटमेंट के साथ प्रमाणित दवाइयां ली, उन्होंने साइकोट्रोपिक (मन, भावनाओं और व्यवहार को प्रभावित करने वाली दवा) दवाओं का कम उपयोग किया। इस स्टडी में प्रमाणित दवाओं की अपेक्षा होम्योपैथिक उपचार के साथ संयोजन उपचार काफी प्रभावी साबित हुआ


अवसाद के लिए होम्योपैथिक दवा के नुकसान और जोखिम - Depression ke liye homeopathic medicine ke nuksan

होम्योपैथिक दवाओं को घुलनशील रूप दिया जाता है, इसीलिए या तो इनका साइड इफेक्ट्स नहीं होता है या न्यूनतम होता है। होम्योपैथिक दवाइयों को बीमारी के लक्षण, मरीज की शारीरिक व मानसिक जांच के अनुसार निर्धारित किया जाता है। इससे मरीज को स्थिति के अनुसार सटीक दवा मिल पाती है और इनका कोई जोखिम भी नहीं होता है।


कुछ उदाहरणों से पता चला है कि होम्योपैथी ट्रीटमेंट से रोगी की स्थिति बेहतर होने से पहले अस्थायी रूप से खराब हो गई थी। ऐसा माना जाता है कि यह उपाय की शुरूआत के दौरान शरीर की प्रतिक्रिया हो सकती है। फिर भी, ऐसी घटनाओं जानकारी साझा करने की सलाह दी जाती है, ताकि एक चिकित्सक दवाओं की खुराक या संयोजन को अपग्रेड कर सकें।


होम्योपैथिक दवाओं में अत्यधिक पतले रूप में अल्कोहल की कुछ मात्रा होती है, जिसे खाद्य और औषधि प्रशासन (फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) द्वारा स्वीकृत किया जाता है। अल्कोहल की मात्रा कुछ रोगियों (जैसे शिशु) में अनुपयुक्त होती है जिस कारण उनमें सुस्ती या चक्कर आने की समस्या हो सकती है, लेकिन ऐसे में खुराक में जरूरी बदलाव कर दिए जाते हैं।


अवसाद के लिए होम्योपैथिक उपचार से संबंधित टिप्स - Depression ke liye homeopathic treatment se jude tips

कई बीमारियों के इलाज के लिए होम्योपैथिक उपचार का व्यापक रूप से उपयोग किया जा रहा है, जिनमें से एक अवसाद भी है। होम्योपैथिक उपायों को प्राकृतिक सोर्स से तैयार किया जाता है। यही वजह है कि इन दवाइयों का साइड इफेक्ट नहीं होता है। इसके अलावा इन दवाइयों को इस्तेमाल करने से पहले इन्हें घुलनशील रूप दिया जाता है। ऐसे में कुछ बाहरी कारकों की वजह से इन दवाइयों का असर प्रभावित हो सकता है, इसलिए डॉक्टर की सलाह के बगैर खानपान नहीं करना चाहिए।  


होम्योपैथी उपचार एक ऐसा ट्रीटमेंट है जिसमें किसी व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और बीमारी के लक्षणों के आधार पर दवाइयां निर्धारित की जाती हैं। यह न सिर्फ बीमारी के लक्षणों में सुधार करता है बल्कि समग्र स्वास्थ को भी अच्छा करता है। कई बीमारियों के साथ साथ यह अवसाद के प्रति भी अच्छा असर करता है।


भले ही होम्योपैथिक दवाएं उपचार का स्वीकार्य रूप नहीं है लेकिन फिर भी डेटा यह बताता है कि होम्योपैथी अवसाद से लड़ने के लिए बहुत बेहतरीन तरीका है और अक्सर यह लोगों को पूरी तरह से ठीक कर देता है।


भले ही इन दवाइयों का किसी प्रकार का जोखिम न होता हो, लेकिन बिना किया योग्य चिकित्सक के इनका सेवन नहीं करना चाहिए


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैनुला क्या है?कैनुला कैसे लगाते हैं ? Cannulation in Hindi

 कैनुला कैसे लगाते हैं ? Cannulation in Hindi कैनुला क्या है? कैनुला एक पतली ट्यूब है, जिसे शरीर में नसों के जरिए इंजेक्ट किया जाता है, ताकि जरूरी तरल पदार्थ को शरीर से निकाला (नमूने के तौर पर) या डाला जा सके। इसे आमतौर पर इंट्रावीनस कैनुला (IV cannula) कहा जाता है। बता दें, इंट्रावीनस थेरेपी देने के लिए सबसे आम तरीका पेरिफेरल वीनस कैनुलेशन (शरीर के परिधीय नसों में कैनुला का उपयोग करना) है। इंट्रावीनस (नसों के अंदर) प्रबंधन का मुख्य लक्ष्य ऊतकों को नुकसान पहुंचाए बिना, सुरक्षित और प्रभावी ढंग से उपचार प्रदान करना है। जब किसी मरीज का लंबे समय तक उपचार चलता है, तो ऐसे में इंट्रावीनस थेरेपी की विशेष जरूरत पड़ती है। शोध से पता चला है कि जिन मामलों में इंट्रावीनस कैनुला की जरूरत नहीं होती है, उनमें भी इसका प्रयोग किया जाता है, जबकि कुछ मामलों में इसे टाला जा सकता है। जनरल वार्डों में भर्ती 1,000 रोगियों पर हाल ही में एक शोध किया गया, इस दौरान इन सभी मरीजों के नमूने लिए गए। अध्ययन में पाया गया कि लगभग 33% रोगियों में इंट्रावीनस कैनुला का प्रयोग सामान्य से अधिक समय के लिए किया जा रहा है। ...

डायबिटीज क्यों नहीं रुक रही? असली कारण।।

🎬 👉 “आप दवा ले रहे हो… sugar control कर रहे हो… फिर भी Diabetes क्यों बढ़ रही है? 😳 सच्चाई जानकर चौंक जाओगे!” 🎬 “India में Diabetes के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं… हर घर में कोई न कोई sugar का patient है… लेकिन सवाल है—इतनी awareness के बाद भी ये बीमारी रुक क्यों नहीं रही?” 🎬  ❌ 1. Root Cause नहीं, सिर्फ Sugar Control “हम सिर्फ sugar level कम करते हैं… लेकिन असली समस्या—insulin resistance—को ignore कर देते हैं!” ❌ 2. Lifestyle नहीं बदलते “दवा लेते हैं… लेकिन: 🍔 junk food जारी 📱 no exercise 😴 poor sleep 👉 फिर diabetes कैसे रुकेगी?” ❌ 3. Stress – Silent Killer “Stress hormones sugar को बढ़ाते हैं… लेकिन लोग इसको seriously नहीं लेते!” ❌ 4. Processed Food का जाल “Hidden sugar हर चीज में है— biscuits, bread, packaged food… 👉 unknowingly sugar बढ़ रही है!” ❌ 5. Early Detection नहीं “लोग तब test कराते हैं जब disease बढ़ चुकी होती है… 👉 pre-diabetes stage miss हो जाती है!” 🎬 💥 “Diabetes इसलिए नहीं रुक रही क्योंकि हम 👉 बीमारी को नहीं, सिर्फ numbers को treat कर रहे हैं!” 🎬 ✅ “अगर...

आर्टेरियल ब्लड गैस टेस्ट (एबीजी) - Arterial Blood Gas (ABG) in Hindi

 आर्टेरियल ब्लड गैस टेस्ट (एबीजी) - Arterial Blood Gas (ABG) in Hindi आर्टेरियल ब्लड गैस टेस्ट (एबीजी) क्या है? एबीजी टेस्ट धमनियों के रक्त की अम्लता और उनमें मौजूद कार्बन डाइऑक्साइड व ऑक्सीजन के स्तर का पता लगाने के लिए किया जाता है। इसकी मदद से यह पता लगाया जाता है, कि फेफड़े कितने अच्छे से ऑक्सीजन को खून में पहुंचा पा रहे हैं और सीओ 2 को बाहर निकाल रहे हैं। फेफड़ों की जांच करके और खून में रक्त के स्तर की जांच करके मेटाबॉलिज्म संबंधी विकारों का पता लगाया जा सकता है। इसके अलावा इन परीक्षणों की मदद से गुर्दे और फेफड़ों के कार्य की जांच की जा सकती है।  आमतौर पर एबीजी टेस्ट निम्न को मापता है: पीएच पार्शियल प्रेशर ऑफ़ ऑक्सीजन (पीएओ2) रक्त में घुला हुआ।  पार्शियल प्रेशर ऑफ़ सीओ2 (पीएसीओ2) रक्त में मौजूद।  ऑक्सीजन कंटेंट (ओ 2 सीटी) या 100 मिलीलीटर रक्त में ऑक्सीजन की मात्रा। ऑक्सीजन सेचुरेशन (ओ 2 एसएटी) या ऑक्सीजन को ले जाने में प्रयुक्त हीमोग्लोबिन का प्रतिशत। लाल रक्त कोशिकाओं में मौजूद हीमोग्लोबिन रक्त में ऑक्सीजन ले जाता है।  बाईकार्बोनेट: अम्ल-क्षार के मेटाबॉलिक घ...