सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आर्टेरियल ब्लड गैस टेस्ट (एबीजी) - Arterial Blood Gas (ABG) in Hindi

 आर्टेरियल ब्लड गैस टेस्ट (एबीजी) - Arterial Blood Gas (ABG) in Hindi


आर्टेरियल ब्लड गैस टेस्ट (एबीजी) क्या है?


एबीजी टेस्ट धमनियों के रक्त की अम्लता और उनमें मौजूद कार्बन डाइऑक्साइड व ऑक्सीजन के स्तर का पता लगाने के लिए किया जाता है। इसकी मदद से यह पता लगाया जाता है, कि फेफड़े कितने अच्छे से ऑक्सीजन को खून में पहुंचा पा रहे हैं और सीओ 2 को बाहर निकाल रहे हैं। फेफड़ों की जांच करके और खून में रक्त के स्तर की जांच करके मेटाबॉलिज्म संबंधी विकारों का पता लगाया जा सकता है। इसके अलावा इन परीक्षणों की मदद से गुर्दे और फेफड़ों के कार्य की जांच की जा सकती है। 


आमतौर पर एबीजी टेस्ट निम्न को मापता है:


पीएच

पार्शियल प्रेशर ऑफ़ ऑक्सीजन (पीएओ2) रक्त में घुला हुआ। 

पार्शियल प्रेशर ऑफ़ सीओ2 (पीएसीओ2) रक्त में मौजूद। 

ऑक्सीजन कंटेंट (ओ 2 सीटी) या 100 मिलीलीटर रक्त में ऑक्सीजन की मात्रा।

ऑक्सीजन सेचुरेशन (ओ 2 एसएटी) या ऑक्सीजन को ले जाने में प्रयुक्त हीमोग्लोबिन का प्रतिशत। लाल रक्त कोशिकाओं में मौजूद हीमोग्लोबिन रक्त में ऑक्सीजन ले जाता है। 

बाईकार्बोनेट: अम्ल-क्षार के मेटाबॉलिक घटक को भी मापा जा सकता है। 

क्षार की अधिक या कम मात्रा और रक्त में मेटाबॉलिज़्म बढ़ाने वाले तत्वों की जांच करता है। इस टेस्ट से फेफड़ों की बफरींग कैपेसिटी की जांच करने में भी मदद मिलती है।



एबीजी टेस्ट क्यों किया जाता है - What is the purpose of Arterial Blood Gas (ABG) test in Hindi

एबीजी टेस्ट से पहले - Before Arterial Blood Gas (ABG) test in Hindi

एबीजी टेस्ट के दौरान - During Arterial Blood Gas (ABG) test in Hindi

एबीजी टेस्ट के परिणाम क्या बताते हैं - What does Arterial Blood Gas (ABG) test result mean in Hindi?


एबीजी टेस्ट क्यों किया जाता है - What is the purpose of Arterial Blood Gas (ABG) test in Hindi

एबीजी टेस्ट किसलिए किया जाता है?


एबीजी टेस्ट निम्न के लिए किया जाता है:


ऑक्सीजन/सीओ 2 या पीएच के असंतुलन की जांच करने के लिए 

श्वसन संबंधी समस्याओं का पता लगाने के लिए

मेटाबॉलिक और किडनी के विकार की जांच के लिए

गर्दन और सिर के ट्रॉमा में 

जिस व्यक्ति को ऑक्सीजन दी जा रही है उसमे इसका प्रभाव जानने के लिए 

फेफड़ों के इलाज का प्रभाव देखने के लिए 

खून में एसिड का स्तर जानने के लिए 

एबीजी टेस्ट से पहले - Before Arterial Blood Gas (ABG) test in Hindi

एबीजी टेस्ट की तैयारी कैसे करें?


इस टेस्ट के लिए किसी विशेष तैयारी की जरुरत नहीं होती।


हालांकि, आप डॉक्टर को निम्न के बारे में देना चाहिए, जैसे:


किसी प्रकार की दवा लेना

खून को पतला करने वाली (Blood thinning) दवाएं लेना

आपको किसी दवा से कोई एलर्जी है

यदि व्यक्ति को ऑक्सीजन थेरेपी दी जा रही है, तो टेस्ट से 20 मिनट पहले रोक दी जानी चाहिए। यह रूम एयर टेस्ट एक नाम से भी जाना जाता है। यदि व्यक्ति बिना ऑक्सीजन पाइप के सांस नहीं ले पा रहा है या डॉक्टर थेरेपी के साथ ही टेस्ट करना चाहते हैं, तो ऐसे में ऑक्सीजन बंद कर दी जाती है और सप्लाई की गई ऑक्सीजन की मात्रा को रिकॉर्ड किया जाता है।


यदि आपको प्रक्रिया से संबंधित कोई संदेह है, इससे जुड़े खतरे या रिजल्ट का मतलब समझना चाहते हैं, तो इसके लिए डॉक्टर से बात कर लेनी चाहिए।


एबीजी टेस्ट के दौरान - During Arterial Blood Gas (ABG) test in Hindi

एबीजी टेस्ट कैसे किया जाता है?


एबीजी टेस्ट के लिए ब्लड सैंपल धमनियों से लिया जाता है, जैसे:


रेडियल आर्टरी (कलाई के अंदर)

फेमोरल आर्टरी (ग्रोइन में से)

ब्राकियल आर्टरी (बांह के अंदर)

ब्लड सैंपल लेने से पहले प्रवाह की जांच करने के लिए डॉक्टर आपके हाथ को घुमा सकते हैं। सैंपल लेने से इंजेक्शन लगने वाली जगह को एंटीसेप्टिक से साफ किया जाता है और इस के बाद बांह की  आर्टरी में सुई लगाकर पर्याप्त मात्रा में ब्लड सैंपल ले लिया जाता है। इंजेक्शन वाली जगह को हल्के से दबाया जाता है और इस के बाद वहां एक रुई लगा दी जाती है। इस के बाद लिए गए सैंपल को परीक्षण के लिए भेज दिया जाता है।


एबीजी टेस्ट के परिणाम क्या बताते हैं - What does Arterial Blood Gas (ABG) test result mean in Hindi?

एबीजी टेस्ट के परिणाम क्या बताते हैं?


सामान्य परिणाम:


एबीजी टेस्ट के मानक मूल्य हर लैब के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। रिजल्ट जानने के लिए डॉक्टर से मिलें। पूरे स्वास्थ्य और दूसरे घटकों को देखते हुए डॉक्टर आपको सही परिणाम बताएंगे।


यदि आप पहाड़ी इलाकों में रहते हैं, तो ये भी आपके नतीजों को प्रभावित कर सकता है। 


पीएच: 7 से कम पीएच वैल्यू को एसिडिक और 13 से अधिक को बेसिक माना जाता है। सीओ 2 का बढ़ा हुआ स्तर रक्त को एसिडिक और कम स्तर बेसिक बना देता है। 

पार्शियल प्रेशर ऑफ ऑक्सीजन (पीएओ 2 ): 70-100 mm Hg (10.5-13.5 kPa [kilopascal])

पार्शियल प्रेशर ऑफ सीओ 2 (पीएसीओ 2): 38-42 mm Hg (5.1-5.6 kPa)

आर्टेरियल ब्लड पीएच: 7.38-7.42

ऑक्सीजन सेचुरेशन:  94-100%

बाईकार्बोनेट: 22-28 मिली इक्विवेलेंट्स प्रति लीटर [mEq/L] 

असामान्य परिणाम:


असामान्य परिणाम किडनी, फेफड़ों या मेटाबॉलिक विकार की सूचना दे सकते हैं। यह सिर और गर्दन की चोट के कारण भी हो सकते हैं, जिससे सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैनुला क्या है?कैनुला कैसे लगाते हैं ? Cannulation in Hindi

 कैनुला कैसे लगाते हैं ? Cannulation in Hindi कैनुला क्या है? कैनुला एक पतली ट्यूब है, जिसे शरीर में नसों के जरिए इंजेक्ट किया जाता है, ताकि जरूरी तरल पदार्थ को शरीर से निकाला (नमूने के तौर पर) या डाला जा सके। इसे आमतौर पर इंट्रावीनस कैनुला (IV cannula) कहा जाता है। बता दें, इंट्रावीनस थेरेपी देने के लिए सबसे आम तरीका पेरिफेरल वीनस कैनुलेशन (शरीर के परिधीय नसों में कैनुला का उपयोग करना) है। इंट्रावीनस (नसों के अंदर) प्रबंधन का मुख्य लक्ष्य ऊतकों को नुकसान पहुंचाए बिना, सुरक्षित और प्रभावी ढंग से उपचार प्रदान करना है। जब किसी मरीज का लंबे समय तक उपचार चलता है, तो ऐसे में इंट्रावीनस थेरेपी की विशेष जरूरत पड़ती है। शोध से पता चला है कि जिन मामलों में इंट्रावीनस कैनुला की जरूरत नहीं होती है, उनमें भी इसका प्रयोग किया जाता है, जबकि कुछ मामलों में इसे टाला जा सकता है। जनरल वार्डों में भर्ती 1,000 रोगियों पर हाल ही में एक शोध किया गया, इस दौरान इन सभी मरीजों के नमूने लिए गए। अध्ययन में पाया गया कि लगभग 33% रोगियों में इंट्रावीनस कैनुला का प्रयोग सामान्य से अधिक समय के लिए किया जा रहा है। ...

डायबिटीज क्यों नहीं रुक रही? असली कारण।।

🎬 👉 “आप दवा ले रहे हो… sugar control कर रहे हो… फिर भी Diabetes क्यों बढ़ रही है? 😳 सच्चाई जानकर चौंक जाओगे!” 🎬 “India में Diabetes के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं… हर घर में कोई न कोई sugar का patient है… लेकिन सवाल है—इतनी awareness के बाद भी ये बीमारी रुक क्यों नहीं रही?” 🎬  ❌ 1. Root Cause नहीं, सिर्फ Sugar Control “हम सिर्फ sugar level कम करते हैं… लेकिन असली समस्या—insulin resistance—को ignore कर देते हैं!” ❌ 2. Lifestyle नहीं बदलते “दवा लेते हैं… लेकिन: 🍔 junk food जारी 📱 no exercise 😴 poor sleep 👉 फिर diabetes कैसे रुकेगी?” ❌ 3. Stress – Silent Killer “Stress hormones sugar को बढ़ाते हैं… लेकिन लोग इसको seriously नहीं लेते!” ❌ 4. Processed Food का जाल “Hidden sugar हर चीज में है— biscuits, bread, packaged food… 👉 unknowingly sugar बढ़ रही है!” ❌ 5. Early Detection नहीं “लोग तब test कराते हैं जब disease बढ़ चुकी होती है… 👉 pre-diabetes stage miss हो जाती है!” 🎬 💥 “Diabetes इसलिए नहीं रुक रही क्योंकि हम 👉 बीमारी को नहीं, सिर्फ numbers को treat कर रहे हैं!” 🎬 ✅ “अगर...