[3/3, 08:29] Dr.J.k Pandey: ईसीजी क्या होता है? ईसीजी (ECG) एक ऐसा टेस्ट है, जो हृदय की इलेक्ट्रिक (विद्युत) गतिविधियो को दर्ज करता है। हृदय की प्रत्येक धड़कन एक विद्युत आवेग (electrical signal) की वजह से होती है। इस आवेग से हृदय की मांसपेशियां संकुचित हो जाती है और हृदय से रक्त प्रवाहित करती है। ECG से आपके डॉक्टर को यह पता चलेगा कि क्या - विद्युत आवेग सामान्य, तेज, धीमा या अनियमित है। हृदय सामान्य से बड़ा है या इसे सामान्य से अधिक कार्य करना पड़ रहा है। हृदय की मांसपेशी को दिल के दौरे से नुकसान पंहुचा है या नहीं। [3/3, 08:33] Dr.J.k Pandey: ईसीजी क्यों किया जाता है - What is the purpose of ECG in Hindi इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम आपके दिल की विद्युत गतिविधि की एक तस्वीर को रिकॉर्ड करता है। लेकिन ये केवल उस वक़्त ही हो सकता है जब आपको मॉनिटर किया जा रहा हो। हालांकि, कुछ हृदय की समस्याएं आती-जाती रहती है। इन मामलों में, आपको अधिक देखभाल की आवश्यकता हो सकती है। स्ट्रेस टेस्ट (Stress Test) कुछ हृदय समस्याएं केवल व्यायाम के दौरान प्रकट होती हैं। तनाव परीक्षण (स्ट्रेस टेस्ट) के दौरान, व्यायाम करते
ALL ABOUT AWARENESS MEDICAL, MEDICINE AND DISEASE INCLUDING AMBULANCE AND HOSPITALS