सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पल्स ऑक्सीमीटर क्या है ? Pulse Oximeter Meaning in Hindi.


 पल्स ऑक्सीमीटर क्या है ? Pulse Oximeter Meaning in Hindi.

पल्स ऑक्सीमीटर एक तरह का उपकरण है जो जांच करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस उपकरण का उपयोग करने से कोई दर्द नहीं होता है क्योकि इसमें केवल उंगली रखनी होती है और उंगली रखते उपकरण रीडिंग करने लगता है। यह उपकरण आपके रक्त में ऑक्सीजन के स्तर को मापने का काम करती है। इसके अलावा शरीर में हो रहे अन्य समस्या का पता लगा सकता है। जैसा की आपको पता है कोरोना महामारी हमारे देश में बहुत तेजी से अपना पैर पसार रहा है। देखते ही देखते कोरोना संक्रमित लोगो की संख्या 680680 हो चुकी है। इसके अलावा हर दिन नये मामले सामने आ रहे है और आकड़ो में सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज महाराष्ट्र में है और दूसरा दिल्ली में है। हालांकि लोगो के जागरूक होने से कोरोना की दर में कमी आ रही है। पल्स ऑक्सीमीटर उपकरण का लोग अपने शरीर की ऑक्सीजन के स्तर को मापने के लिए इस्तेमाल कर रहे है। पल्स ऑक्सीमीटर को लोग अपना सुरक्षा सहायक मानने लगे है। इस उपकरण का फायदा यह है की अगर आपका ऑक्सीजन का लेवल कम बता रहा है तो आप नजदीकी चिकिस्तक से संपर्क कर सकते हैं। पल्स ऑक्सीमीटर का उपयोग कोरोना वायरस के कारण लोग अधिक कर रहे है। ताकि अपने ऑक्सीजन के स्तर को मापते रहे और यदि कोई लक्षण नजर आए तो उचित उपचार करवा सके। क्योंकि व्यक्ति का ऑक्सीजन का स्तर बहुत कम दिखाता है तो उनको तुरंत अस्पताल ले जाने की जरूरत होती है। अगर समय -समय पर रक्त के ऑक्सीजन के स्तर की जांच की जाती रहे, तो व्यक्ति की अवस्था के बारे में पता चलता रहता है। यदि सांस लेने अधिक कठिनाई हो रही है तो यह कोविड 19 का प्रमुख लक्षण माना जाता है। आपको बता दे, बुखार आना, खांसी, थकान, स्वाद में कमी आदि कोरोना के लक्षण में आते है अगर आपको इनमे से कोई लक्षण महसूस हो रहा है तो अपने चिकिस्तक से संपर्क कर सकते है। पल्स ऑक्सीमीटर को लेकर बहुत लोगो के मन सवाल आ रहा होगा की यह उपकरण कैसे काम करता होगा, तो चलिए आज के लेख में पल्स ऑक्सीमीटर क्या है के बारे में विस्तार से बतायेंगे। 


पल्स ऑक्सीमीटर कैसे काम करता है ? How Pulse Oximeter works in Hindi.

कोरोना में पल्स ऑक्सीमीटर कैसे मदद कर सकता है ? How Pulse Oximeter helps in Corona in Hindi

पल्स ऑक्सीमीटर किन लोगो के लिए उपयोगी होता हैं ? For whom Pulse Oximeter is useful in Hindi.

पल्स ऑक्सीमीटर कैसे काम करता है ? How Pulse Oximeter works in Hindi.

यह उपकरण आपके दिल की गति का पता लगाती है की आपका दिल अच्छे से काम कर रहा है या नहीं। शरीर का मुख्यअंग दिल होता है क्योंकि दिल पुरे शरीर में रक्त पहुंचाने का काम करता है। यह उपकरण फेफड़ो की स्तिथि को भी बता सकता है की आपका फेफड़ा सही से अपना काम कर रहा है या नहीं। इसके अलावा सांस से जुडी समस्या के बारे में जानकारी देता है। 

जैसा की आपको आगे हमने बताया पल्स ऑक्सीमीटर आपके रक्त में ऑक्सीजन के लेवल को मापने का काम करती है। चिकित्सक के अनुसार मनुष्य के शरीर में 89 प्रतिशत से ज्यादा ऑक्सीजन का स्तर होना चाहिए। 89 प्रतिशत से ज्यादा ऑक्सीजन का स्तर का रहना व्यक्ति का स्वस्थ होना बताता है। इसके अलावा 89 प्रतिशत से कम ऑक्सीजन का लेवल होता है तो व्यक्ति की तबियत खराब हो सकती है। (और पढ़े – कोरोना वायरस से बचाव कैसे करें)

कोरोना में पल्स ऑक्सीमीटर कैसे मदद कर सकता है ? How Pulse Oximeter helps in Corona in Hindi

कोरोना वायरस के हल्के लक्षण जिनमे नजर आते है उनको चिकिस्तक घर रहकर खुद को क्वारेंटीन रखने की सलाह देते है और पल्स ऑक्सीमीटर से अपने ऑक्सीजन के स्तर की जांच करने की सलाह देते है। इसके अलावा जो लोग अपना ऑक्सीजन लेवल की जांच करना चाहते है तो पल्स ऑक्सीमीटर का उपयोग कर सकते है। इस उपकरण का उपयोग करने के लिए आप इस पर अपनी एक उंगली रखेंगे और यह उपकरण रीडिंग कर रक्त के ऑक्सीजन का स्तर बताते है। सांस की बीमारी से पीड़ित लोग घर में अपना ऑक्सीजन के स्तर की जांच कर सकते है। अगर जांच में ऑक्सीजन का स्तर बहुत कम है तो तुरंत आप अस्पताल में जा सकते है। 


पल्स ऑक्सीमीटर किन लोगो के लिए उपयोगी होता हैं ? For whom Pulse Oximeter is useful in Hindi.

पल्स ऑक्सीमीटर का उपयोग कुछ अन्य लोगो को करने की सलाह दी जाती है। 


जैसे – कोई फेफड़े की बीमारी से ग्रस्त हो। 

अस्थमा की बीमारी। 

निमोनिया की समस्या हो। 

हृदय की बीमारी हो। 

सीओपीडी में। 

इसके अलावा किसी व्यक्ति में कुछ लक्षण नजर आये तो यह उपकरण का उपयोग करके रक्त में ऑक्सीजन के स्तर का पता लगा सकते है। उस व्यक्ति को अस्पताल ले जाने की जरुरत है या नहीं। 


इन लक्षणो में शामिल है। 


बुखार। 

खांसी। 

सांस लेने में कठिनाई आदि। 

हालांकि जिन लोगो को पहले से बीपी या शुगर व दिल की बीमारी है वे पल्स ऑक्सीमीटर का उपयोग कर सकते है।  –

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैनुला क्या है?कैनुला कैसे लगाते हैं ? Cannulation in Hindi

 कैनुला कैसे लगाते हैं ? Cannulation in Hindi कैनुला क्या है? कैनुला एक पतली ट्यूब है, जिसे शरीर में नसों के जरिए इंजेक्ट किया जाता है, ताकि जरूरी तरल पदार्थ को शरीर से निकाला (नमूने के तौर पर) या डाला जा सके। इसे आमतौर पर इंट्रावीनस कैनुला (IV cannula) कहा जाता है। बता दें, इंट्रावीनस थेरेपी देने के लिए सबसे आम तरीका पेरिफेरल वीनस कैनुलेशन (शरीर के परिधीय नसों में कैनुला का उपयोग करना) है। इंट्रावीनस (नसों के अंदर) प्रबंधन का मुख्य लक्ष्य ऊतकों को नुकसान पहुंचाए बिना, सुरक्षित और प्रभावी ढंग से उपचार प्रदान करना है। जब किसी मरीज का लंबे समय तक उपचार चलता है, तो ऐसे में इंट्रावीनस थेरेपी की विशेष जरूरत पड़ती है। शोध से पता चला है कि जिन मामलों में इंट्रावीनस कैनुला की जरूरत नहीं होती है, उनमें भी इसका प्रयोग किया जाता है, जबकि कुछ मामलों में इसे टाला जा सकता है। जनरल वार्डों में भर्ती 1,000 रोगियों पर हाल ही में एक शोध किया गया, इस दौरान इन सभी मरीजों के नमूने लिए गए। अध्ययन में पाया गया कि लगभग 33% रोगियों में इंट्रावीनस कैनुला का प्रयोग सामान्य से अधिक समय के लिए किया जा रहा है। ...

डायबिटीज क्यों नहीं रुक रही? असली कारण।।

🎬 👉 “आप दवा ले रहे हो… sugar control कर रहे हो… फिर भी Diabetes क्यों बढ़ रही है? 😳 सच्चाई जानकर चौंक जाओगे!” 🎬 “India में Diabetes के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं… हर घर में कोई न कोई sugar का patient है… लेकिन सवाल है—इतनी awareness के बाद भी ये बीमारी रुक क्यों नहीं रही?” 🎬  ❌ 1. Root Cause नहीं, सिर्फ Sugar Control “हम सिर्फ sugar level कम करते हैं… लेकिन असली समस्या—insulin resistance—को ignore कर देते हैं!” ❌ 2. Lifestyle नहीं बदलते “दवा लेते हैं… लेकिन: 🍔 junk food जारी 📱 no exercise 😴 poor sleep 👉 फिर diabetes कैसे रुकेगी?” ❌ 3. Stress – Silent Killer “Stress hormones sugar को बढ़ाते हैं… लेकिन लोग इसको seriously नहीं लेते!” ❌ 4. Processed Food का जाल “Hidden sugar हर चीज में है— biscuits, bread, packaged food… 👉 unknowingly sugar बढ़ रही है!” ❌ 5. Early Detection नहीं “लोग तब test कराते हैं जब disease बढ़ चुकी होती है… 👉 pre-diabetes stage miss हो जाती है!” 🎬 💥 “Diabetes इसलिए नहीं रुक रही क्योंकि हम 👉 बीमारी को नहीं, सिर्फ numbers को treat कर रहे हैं!” 🎬 ✅ “अगर...

आर्टेरियल ब्लड गैस टेस्ट (एबीजी) - Arterial Blood Gas (ABG) in Hindi

 आर्टेरियल ब्लड गैस टेस्ट (एबीजी) - Arterial Blood Gas (ABG) in Hindi आर्टेरियल ब्लड गैस टेस्ट (एबीजी) क्या है? एबीजी टेस्ट धमनियों के रक्त की अम्लता और उनमें मौजूद कार्बन डाइऑक्साइड व ऑक्सीजन के स्तर का पता लगाने के लिए किया जाता है। इसकी मदद से यह पता लगाया जाता है, कि फेफड़े कितने अच्छे से ऑक्सीजन को खून में पहुंचा पा रहे हैं और सीओ 2 को बाहर निकाल रहे हैं। फेफड़ों की जांच करके और खून में रक्त के स्तर की जांच करके मेटाबॉलिज्म संबंधी विकारों का पता लगाया जा सकता है। इसके अलावा इन परीक्षणों की मदद से गुर्दे और फेफड़ों के कार्य की जांच की जा सकती है।  आमतौर पर एबीजी टेस्ट निम्न को मापता है: पीएच पार्शियल प्रेशर ऑफ़ ऑक्सीजन (पीएओ2) रक्त में घुला हुआ।  पार्शियल प्रेशर ऑफ़ सीओ2 (पीएसीओ2) रक्त में मौजूद।  ऑक्सीजन कंटेंट (ओ 2 सीटी) या 100 मिलीलीटर रक्त में ऑक्सीजन की मात्रा। ऑक्सीजन सेचुरेशन (ओ 2 एसएटी) या ऑक्सीजन को ले जाने में प्रयुक्त हीमोग्लोबिन का प्रतिशत। लाल रक्त कोशिकाओं में मौजूद हीमोग्लोबिन रक्त में ऑक्सीजन ले जाता है।  बाईकार्बोनेट: अम्ल-क्षार के मेटाबॉलिक घ...