सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

HEART,STRUCTURE AND FUNCTION

 [3/1, 00:05] Dr.J.k Pandey: मानव ह्रदय क्या है? (Definition of Human Heart in Hindi)

इंसानी ह्रदय या दिल  शरीर का वह अंग है जो मुख्यतः हमारे शरीर में रक्तवाह तंत्र की मदद से  खून पंप करने के काम के लिए जाना जाता है।


इसके अलावा वह ऊतकों तक ऑक्सीजन व पोषक तत्त्व पहुंचता है एवं कार्बन डाइऑक्साइड तथा दूसरे अपव्यय हो चुके चीजों को निकालने का काम करता है। हमारा दिल एक मिनट में औसत रूप से 70-80/min. धड़कता है।


हमारे शरीर के अंगों को कार्य करते रहने के लिए ऑक्सीजन के आपूर्ति की जरुरत होती है। अगर हमारा ह्रदय शरीर के अंगों को सुचारु रूप से रक्त प्रवाहित नहीं करेगा तो यह खतरनाक साबित हो सकता है। हमारा ह्रदय दोनों फेफड़ों के बीच में, छाती के बीच वाले हिस्से में पाया जाता है।


मानव ह्रदय की संरचना :

ह्रदय एक ऐसा मांसपेशी है, जिसका आकर मुट्ठी से थोड़ा बड़ा होता है। शरीर के दूसरे मांसपेशियों की तरह यह सिकुड़ता एवं विस्तारित होता रहता है। यह अंग जब भी विस्तारित होता है, पूरे बल के साथ विस्तारित होता है, जबकि दूसरे अंग क्रम के आधार पर विस्तारित होते हैं। जब भी ह्रदय से खून स्पंदित या दूसरे अंगों की ओर पंप होता है, इस प्रतिक्रिया को कार्डियक साइकिल कहा जाता है जो एक मिनट में 72 बार अवतरित होता है।


ह्रदय का भार पुरुषों में 280 से 340 ग्राम तक होता है एवं महिलाओं में 230 से 240 ग्राम तक का होता है। यह अंग चार चैम्बरों में विभाजित है – ऊपर के तरफ के दो चैम्बरों को आर्टरिया (ATRIUM)कहा जाता है और नीचे के दो चैम्बरों को वेंट्रिकल (VENTRICLE)


कहा जाता है। दाईं तरफ के आर्टरियम एवं वेंट्रिकल मिलकर दायं ह्रदय का निर्माण करते हैं, उसी तरह से बायां ह्रदय है। मांसपेशियों का पतला दीवार जिसे सेप्टम कहा जाता है – दायं एवं बायं ह्रदय को दो भागों में बाटते हैं।


एक दोहरी परत वाली झिल्ली जिसे पेरीकार्डियम कहा जाता है, वह दिल के लिए एक खोल या कवर के सामान काम करता है। पेरीकार्डियम के बाहरी परत को पारिएटल पेरीकार्डियम कहा जाता है एवं अंदरूनी परत को सेरोस पेरिकार्डियम कहा जाता है – इनमे पेरिकार्डियल द्रव्य होता है जो फेफड़ों एवं डायाफ्राम के संकुचन एवं गति के वक्त उनके प्रभाव से दिल को बचाते हैं।


दिल के बाहरी परत के तीन लेयर होते हैं। बाहरी परत को एपिकार्डियम कहा जाता है। बीच की परत जिसे मायोकार्डियम कहा जाता है – इनके अंदर वे मांसपेशी पाए जाते हैं जोकि सिकुड़ते रहते हैं। अंदरूनी परत या एनोकार्डियम का खून से संपर्क रहता है।


आर्टरिया एवं वेंट्रिकल को जोड़ने का काम अरत्रिओवेंट्रिकुलर वाल्व करते हैं जोकि ट्राइकस्पिड वाल्व एवं माइट्रल वाल्व से मिलकर बने हैं। दाएं वेंट्रिकल एवं पॉल्मूनरी आर्टरी को अलग करने का काम पॉल्मूनरी सेमिलुनार वाल्व करते हैं। बाएं वेंट्रिकल को एओर्टा से अलग करने का कार्य एओर्टिक वेंट्रिकल करते हैं। वाल्व हार्टस्ट्रिंग के सहारे मांसपेशियों से टीके रहते हैं।

[3/1, 00:11] Dr.J.k Pandey: मानव ह्रदय की कार्य प्रणाली (Function of Human Heart in Hindi)

हमारा ह्रदय दो रास्तों से रक्त संचालित करता है –


पॉल्मूनरी सर्किट (pulmonary circuit)

यहाँ से ऑक्सीजन रहित खून पॉल्मूनरी आर्टरी से होते हुए दाएं वेंट्रिकल के द्वारा फेफड़ों की तरफ जाता है फिर ऑक्सीजन सहित रक्त के रूप में पल्मोनरी वेन से होते हुए बाएं आर्टरियम की ओर जाता है।


सिस्टेमेटिक सर्किट (systematic circuit)

इस भाग में ऑक्सीजन सहित खून बाएं वेंट्रिकल के द्वारा आरट्रीक्ल में, फिर कैपिलरीज वाले भाग में जाते हैं जहाँ से वे शरीर के विभिन्न अंगों को ऑक्सीजन प्रदान करते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैनुला क्या है?कैनुला कैसे लगाते हैं ? Cannulation in Hindi

 कैनुला कैसे लगाते हैं ? Cannulation in Hindi कैनुला क्या है? कैनुला एक पतली ट्यूब है, जिसे शरीर में नसों के जरिए इंजेक्ट किया जाता है, ताकि जरूरी तरल पदार्थ को शरीर से निकाला (नमूने के तौर पर) या डाला जा सके। इसे आमतौर पर इंट्रावीनस कैनुला (IV cannula) कहा जाता है। बता दें, इंट्रावीनस थेरेपी देने के लिए सबसे आम तरीका पेरिफेरल वीनस कैनुलेशन (शरीर के परिधीय नसों में कैनुला का उपयोग करना) है। इंट्रावीनस (नसों के अंदर) प्रबंधन का मुख्य लक्ष्य ऊतकों को नुकसान पहुंचाए बिना, सुरक्षित और प्रभावी ढंग से उपचार प्रदान करना है। जब किसी मरीज का लंबे समय तक उपचार चलता है, तो ऐसे में इंट्रावीनस थेरेपी की विशेष जरूरत पड़ती है। शोध से पता चला है कि जिन मामलों में इंट्रावीनस कैनुला की जरूरत नहीं होती है, उनमें भी इसका प्रयोग किया जाता है, जबकि कुछ मामलों में इसे टाला जा सकता है। जनरल वार्डों में भर्ती 1,000 रोगियों पर हाल ही में एक शोध किया गया, इस दौरान इन सभी मरीजों के नमूने लिए गए। अध्ययन में पाया गया कि लगभग 33% रोगियों में इंट्रावीनस कैनुला का प्रयोग सामान्य से अधिक समय के लिए किया जा रहा है। ...

डायबिटीज क्यों नहीं रुक रही? असली कारण।।

🎬 👉 “आप दवा ले रहे हो… sugar control कर रहे हो… फिर भी Diabetes क्यों बढ़ रही है? 😳 सच्चाई जानकर चौंक जाओगे!” 🎬 “India में Diabetes के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं… हर घर में कोई न कोई sugar का patient है… लेकिन सवाल है—इतनी awareness के बाद भी ये बीमारी रुक क्यों नहीं रही?” 🎬  ❌ 1. Root Cause नहीं, सिर्फ Sugar Control “हम सिर्फ sugar level कम करते हैं… लेकिन असली समस्या—insulin resistance—को ignore कर देते हैं!” ❌ 2. Lifestyle नहीं बदलते “दवा लेते हैं… लेकिन: 🍔 junk food जारी 📱 no exercise 😴 poor sleep 👉 फिर diabetes कैसे रुकेगी?” ❌ 3. Stress – Silent Killer “Stress hormones sugar को बढ़ाते हैं… लेकिन लोग इसको seriously नहीं लेते!” ❌ 4. Processed Food का जाल “Hidden sugar हर चीज में है— biscuits, bread, packaged food… 👉 unknowingly sugar बढ़ रही है!” ❌ 5. Early Detection नहीं “लोग तब test कराते हैं जब disease बढ़ चुकी होती है… 👉 pre-diabetes stage miss हो जाती है!” 🎬 💥 “Diabetes इसलिए नहीं रुक रही क्योंकि हम 👉 बीमारी को नहीं, सिर्फ numbers को treat कर रहे हैं!” 🎬 ✅ “अगर...

आर्टेरियल ब्लड गैस टेस्ट (एबीजी) - Arterial Blood Gas (ABG) in Hindi

 आर्टेरियल ब्लड गैस टेस्ट (एबीजी) - Arterial Blood Gas (ABG) in Hindi आर्टेरियल ब्लड गैस टेस्ट (एबीजी) क्या है? एबीजी टेस्ट धमनियों के रक्त की अम्लता और उनमें मौजूद कार्बन डाइऑक्साइड व ऑक्सीजन के स्तर का पता लगाने के लिए किया जाता है। इसकी मदद से यह पता लगाया जाता है, कि फेफड़े कितने अच्छे से ऑक्सीजन को खून में पहुंचा पा रहे हैं और सीओ 2 को बाहर निकाल रहे हैं। फेफड़ों की जांच करके और खून में रक्त के स्तर की जांच करके मेटाबॉलिज्म संबंधी विकारों का पता लगाया जा सकता है। इसके अलावा इन परीक्षणों की मदद से गुर्दे और फेफड़ों के कार्य की जांच की जा सकती है।  आमतौर पर एबीजी टेस्ट निम्न को मापता है: पीएच पार्शियल प्रेशर ऑफ़ ऑक्सीजन (पीएओ2) रक्त में घुला हुआ।  पार्शियल प्रेशर ऑफ़ सीओ2 (पीएसीओ2) रक्त में मौजूद।  ऑक्सीजन कंटेंट (ओ 2 सीटी) या 100 मिलीलीटर रक्त में ऑक्सीजन की मात्रा। ऑक्सीजन सेचुरेशन (ओ 2 एसएटी) या ऑक्सीजन को ले जाने में प्रयुक्त हीमोग्लोबिन का प्रतिशत। लाल रक्त कोशिकाओं में मौजूद हीमोग्लोबिन रक्त में ऑक्सीजन ले जाता है।  बाईकार्बोनेट: अम्ल-क्षार के मेटाबॉलिक घ...